.

पंजाबी फिल्म 'सरवन' में प्रियंका चोपड़ा के पिता की आवाज़

साल 2013 में कैंसर से जूझते हुए प्रियंका के पिता का निधन हो गया था। प्रियंका को उनसे बेहद लगाव था।

IANS
| Edited By :
04 Jan 2017, 01:00:18 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन पंजाबी फिल्म 'सरवन' के निर्माण का एक कारण उनके पिताजी भी हैं। प्रियंका ने बताया कि वह इस फिल्म में अपने पिता का गाया शबद शामिल करना चाहतीं थीं।

प्रियंका ने ट्विटर पर गीत का एक लिंक साझा करते हुए कहा, 'मेरे पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का गुरु गोबिंद सिंह के लोकप्रिय शबद का गायन। 'सरवन'। सरवन बनाने का एक मूल कारण। आप सभी के साथ इसे साझा करने से खुद को नहीं रोक सकती। आप याद आते हैं, डैड।'

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का पहला हिंदी ट्रेलर एक्शन और कॉमेडी से भरपूर

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'उन्होंने गीत रिकॉर्ड किया था और हम उसे रिलीज करने वाले थे, लेकिन उसके बाद वह बीमार हो गए..जब मैं यह सुनती हूं तो ऐसा लगता है कि वह मेरे पास ही हैं।'

He had recorded the song and we meant to release it but then he fell ill... it really feels like he's next to me when I hear it.. https://t.co/1P3qxYaG2S

— PRIYANKA (@priyankachopra) January 2, 2017

My father Dr.Ashok Chopra's rendition of the famous shabad by Guru Gobind Singhji #Sarvann https://t.co/6g1ZlYXyux https://t.co/6g1ZlYXyux

— PRIYANKA (@priyankachopra) January 2, 2017

साल 2013 में कैंसर से जूझते हुए प्रियंका के पिता का निधन हो गया था। प्रियंका को उनसे बेहद लगाव था। उन्होंने अपनी कलाई पर 'डैडीज लिटिल गर्ल' का टैटू बनवाया हुआ है।

'सरवन' प्रियंका के प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत दूसरी फिल्म है। फिल्म में अमरिंदर गिल, रंजीत बावा और सिमी चाहल हैं।

Can't wait for Lohri! #jan13 #Sarvann is only 10 days away @purplepebblepic #TellingGreatStories #Punjabi pic.twitter.com/7UjoSwwrOw

— PRIYANKA (@priyankachopra) January 2, 2017