.

प्रकाश राज का BJP से सवाल, क्या अंबेडकर और कलाम देशभक्त नहीं हैं!

एक ट्विटर पोस्ट में, राज ने कर्नाटक भाजपा नेता से पूछा कि वह स्पष्ट करें कि उनका क्या मतलब था, जब उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रवाद और हिंदुत्व' एक हैं और इनका एक ही मतलब है।

News Nation Bureau
| Edited By :
08 Dec 2017, 08:23:05 PM (IST)

highlights

  • मेरे जैसे बहुत से लोग हैं, जिनके पास धर्म नहीं है, लेकिन वह मानवता में विश्वास करते हैं? क्या हम सभी राष्ट्रीय नहीं हैं?: प्रकाश राज
  • आप एक धर्म को राष्ट्रवाद से जोड़ते हैं? तो आप डॉ. भीमराव अंबेडकर, अब्दुल कलाम, ए आर रहमान, खुशवंत सिंह, अमृता प्रीतम, डॉ. वर्गीस कुरियन के बारें में क्या कहेंगे, जो हिंदु नहीं हैं

नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता और राजनीतिक नेताओं को आपने अक्सर आमने-सामने होते हुए देखा होगा।

एेसे में देश में राष्ट्रवाद को लेकर बढ़ती बहस पर अब एक्टर प्रकाश राज सामने आए हैं। प्रकाश राज ने केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के एक बयान पर सवाल उठाया है।

दरअसल, प्रकाश राज ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को 'हिंदुत्व' के साथ राष्ट्रवाद का सम्मान करने की निंदा की है। एक ट्विटर पोस्ट में, राज ने कर्नाटक भाजपा नेता से पूछा कि वह स्पष्ट करें कि उनका क्या मतलब था, जब उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रवाद और हिंदुत्व' एक हैं और इनका एक ही मतलब है।

राज ने ट्वीट किया, आप ने कहा कि राष्ट्रवाद और हिंदुत्व दोनों अलग-अलग चीजें नहीं हैं, दोनों एक हैं और इनका एक ही मतलब है? आप एक धर्म को राष्ट्रवाद से जोड़ते हैं? तो आप डॉ. भीमराव अंबेडकर, अब्दुल कलाम, ए आर रहमान, खुशवंत सिंह, अमृता प्रीतम, डॉ. वर्गीस कुरियन के बारें में क्या कहेंगे, जो हिंदु नहीं हैं।

This minister says ..”Islam should be wiped out in this world” ..so when he talks of HINDUTVA does he mean it’s a way of life...#justasking pic.twitter.com/UtgZyat6Dz

— Prakash Raj (@prakashraaj) December 7, 2017

राज ने ट्वीट किया, 'मेरे जैसे बहुत से लोग हैं, जिनके पास धर्म नहीं है, लेकिन वह मानवता में विश्वास करते हैं? क्या हम सभी राष्ट्रीय नहीं हैं? आप लोग कौन हैं, आपका एजेंडा क्या है, चूंकि आप 'जनमास' में विश्वास करते हैं... क्या आप जर्मन हिटलर (एसआईसी) के पुनर्जन्म हैं।

और पढ़ें: शाहिद कपूर बेटी मीशा के साथ स्टाइलिश ड्रेस में आए नजर, वायरल हुई PIC

बता दें कन्नड़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेगड़े ने कहा था, कि वह हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को अलग नहीं मानते हैं।

और पढ़ें: बेंगलुरू में कन्नड़ संगठन ने सनी लियोनी के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन, जलाई तस्वीरें

प्रकाश ने लिखा, 'इस मंत्री का कहना है कि इस्लाम का इस दुनिया से सफाया कर देना चाहिए, तो जब वह हिंदुत्व की बात करते हैं, तो क्या उनका मतलब जीवन शैली से है।'