.

#HappyBirthdayTaimur: पटौदी पैलेस में शुरु हुआ तैमूर के पहले बर्थ डे का जश्न, तस्वीरें वायरल

करीना कपूर और सैफल अली खान के बेटे तैमूर का आज पहला जन्मदिन है।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Dec 2017, 05:40:25 AM (IST)

नई दिल्ली:

करीना कपूर और सैफल अली खान के बेटे तैमूर का आज पहला जन्मदिन है। इस बर्थडे की चर्चा पिछले का काफी समय से सुर्खियों में थी।

हालांकि करीना और सैफ तैमूर का पहला बर्थडे मीडिया वालों के कैमरे की लाइट्स से दूर शाही अंदाज में दिल्ली में अपने पटौदी पैलेस मना रहे है। इस बर्थडे में दोनों परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे।

पटौदी पैलेस में तैमूर के जन्मदिन का जश्न भी शुरू हो चुका है। जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो से साफ दिखती है।

बर्थडे मनाने के लिए मुबंई से दिल्ली पहुंची करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेलीब्रिशेन की तस्वीरें शेयर की। 

 इसे भी पढ़ें: अबराम और आराध्या ने स्कूल में किया डांस, देखें VIDEO

बर्थडे सेलिब्रिशन से पहले तैमूर ने पटौदी पैलेस में ट्रैक्टर की सवारी का भी मजा लिया। सैफ जहां गोद में तैमूर को लिए ड्राइविंग सीट संभाले हुए हैं वहीं करीना, उनकी मां बबीता और बहन करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही है।  

ट्रैकटर की सवारी से पहले सैफ ने तैमूर को घुड़सवारी भी कराई थी। करिश्मा ने एक और तस्वीर शेयर किया है जिसमें पटौदी नवाब सैफ अपने बेटे तैमूर को लेकर घुड़ सवारी कर रहे हैं। वहीं करीना भी उनके साथ है।

इसे भी पढ़ें:11 महीने के तैमूर को पापा सैफ अली खान ने गिफ्ट की 1.30 करोड़ की कार