.

पंचत्व में विलीन हुए ओमपुरी, बेटे ईशान ने दी मुखाग्नि

पद्मश्री पुरस्कार से नवाजित अभिनेता ओमपुरी का मुबंई के ओशीवरा श्मशान स्थल पर आज अंतिम संस्कार कर दिया गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Jan 2017, 10:58:33 PM (IST)

नई दिल्ली:

पद्मश्री पुरस्कार से नवाजित अभिनेता ओमपुरी का मुबंई के ओशीवरा श्मशान स्थल पर आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओमपुरी को उनके बेटे ईशान ने मुखाग्नि दी।

आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण 66 साल के ओमपुरी का निधन हो गया था।

ओमपुरी के आखिरी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। श्मशान घाट ले जाने से पहले शव की पूजा की गई थी।

शव को देख उनकी पत्नी नंदिता फफक फफक कर रो उठी थी।

पुरी को श्रंद्धाजलि देने वालाों में अभिनेता शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान, गुलजार, शक्ति कपूर, प्रकाश झा आदि सिनेमा जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।