नोरा फतेही की 'कमरियां' पर राजकुमार राव ने लगाए ठुमके, स्त्री का गाना आउट
नोरा फतेही के आइटम डांस नंबर आजकल बॉलीवुड में नया धमाका कर कर है।
मुंबई:
जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' में सुस्मिता सेन के गाने 'दिलबर दिलबर' के रीमेक डांस नंबर पर धूम मचा चुकी नोरा फतेही एक बार फिर अपनी लचकाती हुई कमरिया लेकर लौटी हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' में नोरा फतेही का आइटम नंबर 'कमरियां' रिलीज हो गया है। इस गाने में उनकी लचकाती औऱ बलखाती कमर पर राजकुमार राव भी थिरकते नजर आए।
इस गाने के वीडियो में नोरा फतेही का हॉट अंदाज और बैले डांस देखकर लोग उनपर फिदा हो गए हैं। इस गाने को आवाज आस्था गिल, सचिन सांधवी, जिगर साराइया और दिव्या कुमार ने दी है। गाने को कंपोज सचिन-जिगर ने किया है। एक दिन के भीतर ही इस गाने को करीब 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
नोरा फतेही सत्यमेव जयते, स्त्री के अलावा सलमान खान की फिल्म भारत में भी नजर आएंगी। अपनी बैले डांस से नोरा फतेही की कम समय में फैंस की संख्या काफी लंबी हो गई है। उनका गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच में वायरल हो जाता है।
स्त्री बॉलीवुड की पहली हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें एक अलग तरह के विषय को अलग तरीके से पेश किया गया है।
'स्त्री' में श्रद्धा कपूर भूतनी का किरदार निभा रही हैं तो राजकुमार राव दर्जी बने हैं।
इसे भी पढ़ें: 'तख्त' में करण जौहर दिखायेंगे मुगल सिंहासन की लड़ाई, रणवीर सिंह, विकी कौशल, जाह्नवी कपूर करीना की दिखेगी फौज
राजकुमार, श्रद्धा के प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन गांव में फैली एक बेतुकी सच्ची घटना का उन पर बहुत असर पड़ता है। उनके दोस्त श्रद्धा के बारे में उल्टी-सीधी कहानियां बनाने लगते हैं। इसके बाद शुरू होता है, कहानी में ट्विस्ट।
'स्त्री' को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। 'मडोक फिल्म्स' के बैनर तले बनी 'स्त्री' का निर्माण संयुक्त रूप से दिनेश विजान, राज और डीके ने किया है। यह फिल्म 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में आएगी।