.

प्रियंका चोपड़ा के घर के पास हुआ था न्यूयॉर्क हमला

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देेते हुए बताया कि यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Nov 2017, 05:17:09 PM (IST)

नई दिल्ली:

न्यूयॉर्क के मैनहटन में मंगलवार को आंतकी हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब वह इससे कुछ ही कदम की दूरी पर थी।

देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देेते हुए बताया कि यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है। इन दिनों पीसी अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट क्राइम थ्रिलर 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग को लेकर न्यूयॉर्क में रह रही हैं।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है। मैं काम से कार में लौट रही थी, उदासी फैलाने वाले सायरंस की आवाज इस बात का एहसास कराती है कि दुनिया की क्या हालत हो चुकी है...शांति...'

दरअसल, इससे पहले भी 'दोस्ताना' फिल्म की अभिनेत्री ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में प्रियंका ने घटना पर शोक जताते हुए लिखा था, 'न्यूयॉर्क​सिटी...हमेशा की तरह जिंदादिल...आई लव यू...इस त्रासदी के शिकार परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'

Nyc.. As resilient as ever. I❤️u. My condolences to everyone affected by this tragedy.

— PRIYANKA (@priyankachopra) November 1, 2017

बता दें अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल के पास एक ट्रक ड्राइवर ने कई लोगों को कुचल दिया। ट्रक पैदल यात्रियों, साइकिल और बाइक के लेन में घुस गया, जिससे आठ की मौत हो गई और करीब 11 लोग घायल हो गए।

और पढ़ें: Birthday Special: ऐश्वर्या राय बच्चन की ग्लैमरस लाइफ के पीछे छिपे हैं कई राज देखें 20 PHOTOS में

खबरों की माने तो मैनहैटन में हमले को अंजाम देने वाले की पहचान हो गई है। उसका नाम सैफुलो सैपोव है, वह उज्बेकिस्तान का है। हमले के बाद पुलिस ने उसे गोली मारी थी, जो पेट में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें: PICS: अमीषा पटेल अपनी क्लीवेज वाली फोटोज को लेकर हुई ट्रोल