.

नील नितिन मुकेश की वाइफ रुक्मिणी सहाय हैं प्रेग्नेंट, जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी रुक्मिणी सहाय प्रेग्नेंट हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

News Nation Bureau
| Edited By :
24 Apr 2018, 08:18:15 AM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी रुक्मिणी सहाय प्रेग्नेंट हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

नील ने एक फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'अब हम जल्द ही तीन होने वाले हैं।'

बता दें कि नील और रुक्मिणी की शादी पिछले साल 9 फरवरी को हुई थी। नील के फिल्मी करियर की बात करें तो वह जल्द ही 'साहो' में नजर आएंगे। इसमें श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' के नये पोस्टर में आपने स्मृति ईरानी को देखा क्या?

एक और बॉलीवुड एक्टर पिता बनने वाले हैं। जी हां, यहां शाहिद कपूर की बात कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं।

इसके अलावा भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए इसका खुलासा किया।

ये भी पढ़ें: बच्चियों से रेप के लिए मौत की सजा पर 76 % लोग सहमत: सर्वे