.

हाल ही में मां बनीं नेहा धूपिया ने बेटी मेहर के लिए फैंस को कही ये बात

हाल ही में बेटी की मां बनीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी मित्रों और फैंस को अपनी नन्ही परी को प्यार देने के लिए आभार जताया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
22 Nov 2018, 07:05:38 PM (IST)

मुंबई:

हाल ही में बेटी की मां बनीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी मित्रों और फैंस को अपनी नन्ही परी को प्यार देने के लिए आभार जताया है। बता दें कि नेहा और अंगद ने 6 महीने पहले शादी की थी।

नेहा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'हम बहुत खुश हैं और हम सभी को हमारी बेटी को प्यार देने के लिए शुक्रिया कहते हैं। मैंने जब उसके कान में कहा कि हर कोई आपका इस दुनिया में स्वागत कर रहा है तो वह मुस्कुरा उठी। उसने भी आप सभी को बहुत प्यार भेजा है।'

ये भी पढ़ें: शादी के लिए इंडिया पहुंचे निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा ने इस अंदाज में किया स्वागत

नेहा और अंगद बेदी की पहली संतान का जन्म 18 नवंबर को हुआ। 20 नवंबर को दोनों ने बताया कि उन्होंने बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है।

Mehr Dhupia Bedi says hello to the world ... ❤️ pic.twitter.com/DFWfsI39TF

— Neha Dhupia (@NehaDhupia) November 20, 2018