.

कप्तान धोनी ने चेन्नई में की सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाक़ात, फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को किया प्रमोट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
23 Sep 2016, 10:26:45 PM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म में धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के साथ चेन्नई स्थित सत्यम सिनेमा गए जहां उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत से भी मुलाकात की। इसके साथ ही धोनी ने साउथ के स्टार सुरिया की पत्नी और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योथिका और उनके बच्चों से भी मिले। 

इस दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सुपरस्टार रजनीकांत की जमकर तारीफ़ की। कप्तान धोनी और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इस दौरान एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।