.

VIDEO: मिलिंद सोमन गर्लफ्रेंड के साथ पुशअप्स मारते आए नजर

इस वीडियो में वह पुशअप्स मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर भी हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
31 Dec 2017, 11:18:40 AM (IST)

नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता और फेमस मॉडल मिलिंद सोमन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड के कारण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल खबरों मुताबिक दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

हाल ही में मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पुशअप्स मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर भी हैं। मिलिंद अपनी फिटनेस को लेकर कितना सजग रहते हैं।

 बता दें 52 साल के मिलिंद 26 साल की अंकिता को डेट कर रहे हैं। वह अक्सर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं। दोनों कपल ऐज डिफरेंस को लेकर खूब सुर्खियों में छाये रहते हैं। कुछ दिन पहले मिलिंद ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ नॉर्वे में बर्थडे सेलिब्रेट किया और उस खास मौके की तस्वीरें भी साझा की।

और पढ़ें:'वीरुष्का' के बाद मिलिंद सोमन अपनी 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाएंगे शादी!