.

#MeToo: कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने बताया, 7 साल की उम्र में हुई थीं यौन शोषण का शिकार

मल्लिका दुआ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बताया कि जब वह सात साल की थी तो उनके साथ भी यौन शोषण की घटना हुई थी।

News Nation Bureau
| Edited By :
17 Oct 2017, 12:59:51 PM (IST)

मुंबई:

हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने एक #MeToo अभियान शुरू किया, जिसके तहत दुनियाभर की महिलाएं यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। ऐसे में फेमस कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने भी अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया।

मल्लिका दुआ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बताया कि जब वह सात साल की थी तो उनके साथ भी यौन शोषण की घटना हुई थी। उन्होंने लिखा, 'मैं भी... खुद की कार में... मेरी मां कार कार चला रही थीं। वह हमारे साथ पीछे बैठा था। पूरे टाइम उसका एक हाथ मेरी स्कर्ट के अंदर था। दूसरा बहन की पीठ पर। मेरे पिता पिता दूसरी कार में थे, लेकिन उसी रात उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और उसका मुंह तोड़ दिया।'

ये भी पढ़ें: 'मुल्क' फिल्म के पहले लुक में दिखा ऋषि कपूर का पठानी अंदाज

 

 

मल्लिका दुआ ने शेयर किया पोस्ट (फेसबुक)

गौरतलब है कि मल्लिका इन दिनों स्टार प्लस के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में बतौर जज नजर आ रही हैं। वह जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ की बेटी हैं। इसके पहले वह AIB के कई वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।

एलिसा मिलानो ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वह अपने साथ हुई घटना को पूरी दुनिया को बताएं। उनके ट्वीट करने के बाद महिलाएं #MeToo हैशटैग के साथ खुद के साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। अब तक 27 हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं।