.

लैक्मे फैशन वीक: इस लुक में छा गए रणवीर सिंह, कृति सेनन-मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा जलवा

वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी लैक्मे फैशन वीक में शरीक हुईं। उनके स्टनिंग लुक ने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Aug 2017, 03:32:05 PM (IST)

मुंबई:

लैक्मे फैशन वीक के पांचवे दिन बॉलीवुड के सितारों ने रैंप पर चार चांद लगा दिए। कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह और विद्युत जामवाल ने रैंप वॉक किया।

वहीं दूसरी तरफ कृति सेनन और मलाइका अरोड़ा ने रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। रेड कलर की ड्रेस में मलाइका बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।

वहीं कृति ने फ्लावर प्रिंट का लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

रणवीर सिंह अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने रैंप पर भी अपनी वही पुरानी छाप छोड़ी। रैनबो प्रिंट टीशर्ट पहने रणवीर काफी कूल नजर आ रहे थे।

वहीं विद्युत जामवाल के निनजा स्टाइल और लुक्स ने खूब वाहवाही लूटी।

 

@mevidyutjammwal killing it at the Lakme Fashion Week for designer @asa_kazingmei !! #LakmeFashionWeek #LakmeFashionWeek2017 #VidyutJamwal @vidyutjammwal.fc @vidyutjamwal_fc @vidyutjamwal1 @vidyutjammwals #Fashion #Runway #Ramp #ShowStopper

A post shared by Darasing Khurana (@darasingkhurana) on Aug 19, 2017 at 9:28pm PDT