.

In Pics: सालों बाद करिश्मा कपूर का बिकिनी में दिखा बोल्ड अवतार, बेबो से भी ज्यादा दिखी हॉट

लंबे समय से पर्दे से दूर रही करिश्मा कपूर इन दिनों अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
25 Jun 2017, 02:16:06 PM (IST)

नई दिल्ली:

लंबे समय से पर्दे से दूर रही करिश्मा कपूर इन दिनों अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड में राज करने वाली करिश्मा कपूर ने कई सालों बाद बिकनी पिक्स सोशल मीडिया पर साझा की है। वैसे तो बेबो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है लेकिन इन दिनों यूरोप में हॉलिडे मना रही करिश्मा कपूर भी कम नहीं लग रही है। तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक बिकिनी पहने नजर आ रही है। सिर पर हैट, आंखों पर गॉगल्स और रेड लिपस्टिक में वे काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही है। करिश्मा कपूर की एन्जॉय करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

करिश्मा कपूर दूसरी बार बनेंगी दुल्हन
खबर हैं कि करिश्मा दूसरी शादी रचाने जा रही है। खबरों की मानें को करिश्मा के बॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं। करिश्मा और संदीप ने भले ही खुलकर कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं हो, लेकिन दोनों को ज्यादातर साथ देखा जाता है। फिर चाहे कोई पारिवारिक फंक्शन हो या फिर डिनर डेट। संदीप एक बडी फार्मा कंपनी के मालिक है।

और पढ़ें: शाहिद कपूर अपना घर छोड़ गोरेगांव के फाइव स्टार होटल में हुए शिफ्ट