.

तैमूर अली ने बढ़ाई मॉम करीना कपूर की परेशानी, वायरल हुआ वीडियो

तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। उनका पहला जन्मदिन पटौदी हाउस में मनाया गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
19 Jan 2018, 08:53:16 AM (IST)

मुंबई:

करीना कपूर और सैफ अली खान के साहबजादे हमेशा सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहुत क्यूट लग रहे हैं।

हाल ही में करीना और तैमूर को एक इवेंट में देखा गया। यहां करीना जमीन पर बैठकर तैमूर के साथ खेल रही हैं। तभी तैमूर जंप करने लगते हैं। उनको लगातार कूदता देख करीना भी हंसने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: करीना में कई खूबियां हैं: सैफ अली खान

जैसे-जैसे तैमूर बड़े हो रहे हैं, उनकी शैतानियां बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। उनका पहला जन्मदिन पटौदी हाउस में मनाया गया।

यहां देखें तैमूर का वीडियो: