.

तैमूर के बिना करीना और करिश्मा ने मनाया पापा रणधीर का बर्थडे, देखें पार्टी की तस्वीरें

कपूर खानदान के मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ने बीती रात अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर रणधीर की दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर साथ रहीं।

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Feb 2017, 02:07:43 PM (IST)

नई दिल्ली:

कपूर खानदान के मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ने बीती रात अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर रणधीर की दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर साथ रहीं। साथ ही रणधीर के दामाद सैफ अली खान इस मौके पर कपूर स्टाइल में रंगे नजर आये।

दोनों बेटियों ने अपने पापा के लिए चेंबुर में शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया और इस मौके पर अपने नज़दीकी रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया।अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पिता के जन्मदिन की पार्टी से जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। लेकिन इस पार्टी में तैमूर नजर नहीं आये।

यह भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर और प्रेगनेंसी को लेकर खोले राज, जिन्हें सुनकर आप भी रह जायेंगे हैरान

इस पार्टी में सभी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आये। करीना और करिश्मा दोनों ही खूबसूरत लग रही थीं। इस सेलिब्रेशन पार्टी में करीना कढ़ाई वाले सलवार सूट में थी बिना ज्वैलरी के भी वह बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही थी। करीना की यह ड्रेस उनके फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन की है। दूसरी तरफ ​करिश्मा भी इसी तरह की ड्रेस पहने हुए हैं।वहीं सैफ टेड्रिशनल आउटफिट में नजर आए। करीना को देख ऐसा लग रहा है कि यह नई ममी पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद काफी जल्दी शेप में आ गई हैं

इस पार्टी में रणधीर कपूर के दोस्त अमिताभ बच्चन। णधीर कपूर के भाई ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने वहां पहुंचे थे। रणधीर कपूर की 'रामपुर का लक्ष्मण' को-स्टार रेखा भी इस पार्टी में शामिल हुईं। मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, जितेन्द्र, राकेश रौशन, संजय कपूर, बोनी कपूर, अमीषा पटेल, जेजी दत्त, प्रेम चोपड़ा जैसे और भी कई बॉलिवुड हस्तियां यहां मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें- दंगल गर्ल गीता फोगाट अब 'नच बलिए 8' में अपने बलिए संग दिखाएंगी नच का जलवा!