.

Sridevi Birthday: जाह्नवी कपूर ने इस तरह किया मॉम श्रीदेवी को याद, शेयर की ये तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का अचानक दुनिया से चले जाना उनके परिवार-दोस्तों और फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं रहा।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Aug 2018, 11:04:17 AM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुर स्टार श्रीदेवी का यूं 54 साल की उम्र में अचानक चले जाना उनके फैंस के लिए अविश्वसनीय था। वहीं मां की परछाई और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के लिए यह अपूर्णनीय क्षति थी। पहली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त जाह्नवी को आखिरी समय मां के करीब नहीं होने का मलाल जिंदगी भर रहेगा। 

सोमवार को श्रीदेवी की 55वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जाह्नवी ने अपनी मां को याद करते हुए एक फोटो शेयर किया है। यह फोटो जाह्नवी के बचपन की है। जिसमें वह अपने मां की गोद में नजर आ रही है। फोटो में पापा बोनी कपूर भी है। इस तस्वीर के साथ जाह्नवी ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। लेकिन यह तस्वीर आपकतो भावुक जरूर कर देगी।  इस बेहद क्यूट और प्यारी तस्वीर को देखकर सिर्फ जाह्नवी ही नहीं बल्कि श्रीदेवी के फैन्स भी उन्हें और ज्यादा मिस करने लगेंगे। 

बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी के 55वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी कपूर, जाह्नवी, खुशी ने अर्जुन कपूर के घर पर डिनर किया। श्रीदेवी को याद करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि एक होते हैं हीरो और एक होते हैं लीजेंड। हीरो को याद किया जाता है और लीजेंड्स कभी मरते नहीं हैं। श्री हमारे साथ हर दिन रहती है। ऐसा एक मिनट भी नहीं होता जब हम उन्हें मिस नहीं करते।

इसे भी पढ़ें: Sridevi Birthday Special: जानिए सुरमई आंखों वाली श्रीदेवी की 7 दिलचस्प बातें

गौरतलब है कि जाह्नवी भी अपनी मां की तरह एक्टिंग में अपना करियर बना रही है। श्रीदेवी के निधन के बाद रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। जाह्नवी ने जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली है।