.

'दोस्ताना 2' में होंगी जाह्नवी कपूर? करण जौहर ने कह दी ये बड़ी बात

बता दें कि 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा लीड एक्टर्स थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Aug 2018, 12:41:30 PM (IST)

मुंबई:

कुछ दिनों पहले दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की 'धड़क' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद जाह्नवी को करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में साइन किया गया। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि जाह्नवी को एक और बड़े बजट की मूवी मिल गई है। जी हां, ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन्हें करण की 'दोस्ताना 2' में कास्ट किया गया है, लेकिन इस अफवाह पर करण जौहर ने विराम लगा दिया है।

करण जौहर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'दोस्ताना 2' को लेकर जितनी भी खबरें आ रही हैं, वह सभी गलत हैं। जितनी भी अटकलें लगाई जा रही हैं, वह सभी पूरी तरह से निराधार हैं।'

ये भी पढ़ें: फरहान अख्तर को मिल्खा सिंह के रूप में पेश करने वाली किताब स्कूल पाठ्यक्रम में नहीं!

वैसे 'दोस्ताना 2' की बात करें तो कहा जा रहा है कि करण जौहर लंबे समय से 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे थे। इस मूवी को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें: प्रियंका के डांस के बाद निक ने गाया गाना, आपने देखा वीडियो?

बता दें कि 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा लीड एक्टर्स थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।