.

'हाफ गर्लफ्रेंड' दिल के बेहद करीब है - अर्जुन कपूर

फिल्म में अर्जुन कपूर एक बिहारी छात्र माधव झा का किरदार निभा रहे हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
23 Sep 2016, 04:35:46 PM (IST)

नई दिल्ली:

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आनेवाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड को लेकर बेहद रोमांचित हैं और कहा है कि ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। गौरतलब है कि मशहूर नॉबेल लेखक चेतन भगत के चर्चित नॉबेल हाफ गर्लफ्रेंड पर इसी नाम से निर्माता निर्देशक मोहित सूरी फिल्म बना रहे हैं जिसमें अर्जुन कपूर एक बिहारी छात्र माधव झा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी।

पीटीआई से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा हाफ गर्लफ्रेंड में काम करना उनके लिए बेहद शानदरा अनुभव रहा मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर के साथ काम करने में उन्हे बेहद मजा आया और दर्शकों भी फिल्म देखकर बेहद खुश होंगे। हाफ गर्लफ्रेंड के लेखक चेतन भगत की तारीफ करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा चेतन भगत ने कभी फिल्म की शूटिंग में दखल नहीं दिया और वो बेहद सुलझे हुए इंसान हैं।

इससे पहले भी अर्जुन कपूर चेतन भगत के लिखे नॉबेल टू स्टेट्स पर इसी नाम से बनी फिल्म में अहम किरदार निभा चुके हैं। फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड अगले साल 19 मई को रिलीज होगी।