जब ट्रोल हुई दिव्यांका तो दिया करारा जवाब, 'नच बलिये 8' को फिक्स करने का था आरोप
'नच बलिये' सीजन 8 का फाइनल अभी भले ही ना हुआ हो, लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।
नई दिल्ली:
'नच बलिये' सीजन 8 का फाइनल अभी भले ही ना हुआ हो, लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर दिव्यांका ब्लैकमेल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
एक यूजर ने दिव्य़ांका पर आरोप लगाया है कि वो स्टार प्लस चैनल को विनर बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रही है। लेकिन दिव्यांका भी पीछे रहने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने भी अपने ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।
इसे भी पढ़ें: रेड बिकिनी में शमा सिकंदर आज ब्लू है पानी-पानी करती हुई नजर आईं
एक यूजर ने दिव्यांका को टैग करते हुए लिखा,' एक आर्टिकल चर्चा में है जिसमें कहा गया है कि दिव्यांका ने स्टार प्लस को धमकी दी है। आर्टिकल के मुताबिक, अगर स्टार प्लस ने दिव्यांका को नच बलिये नहीं जिताया, तो वे 'ये है मोहब्बतें' छोड़ देंगी।'
इस ट्वीट के जवाब में दिव्यांका ने लिखा,' ये आपके ट्वीट का जवाब नहीं हैं मि, बशर...ये उनके लिए है जो आपकी इन बातों को सच ना मान लें। जीत हो या हार मैं छोड़ने वालों में से नहीं हूं। #LongLiveYHM'
बता दें कि 'नच बलिये' सीजन 8 का खिताब जीतने के लिए छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ियों में दिव्यांका-विवेक, मोहित-सनाया और शोएब-दीपिका की बीच कड़ा मुकाबला होगा। शो के शुरू होने के बाद से ही दिव्यांका-विवेक और सनाया-मोहित के फैंस ट्रोल करते रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: 'जब हैरी मेट सेजल' का मिनी ट्रेलर रिलीज, शाहरुख खान ने कहा- मैं लड़कियों को गंदी नजर से देखता हूं