.

'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन के लिए रांची पहुंचे धोनी-सुशांत

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन के लिए धोनी और सुशांत सिंह रांची पहुंचे।

25 Sep 2016, 06:22:36 PM (IST)

नई दिल्ली ':

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन के लिए धोनी और सुशांत सिंह रांची पहुंचे।

धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 30 सिंतबर को रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर कैप्टन कूल और सुशांत सिंह खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

क्रिकेटर की बायोपिक को लेकर पहले से सुर्खियों में रहने वाले सुशांत सिंह को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।  झारखंड में 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे पहले ये दोनों फिल्म के प्रमोशन को लेकर चेन्नई भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की।

 

All smiles..❤️ pic.twitter.com/mKEGyd1Bvh

— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) September 23, 2016

रजनीकांत ने दोनों से 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' को तमिल में डब किए जाने पर उनसे बात की।

How can someone be so genuinely humble and be the biggest superstar we've known. #ImmenseRespect @superstarrajini pic.twitter.com/2PbrKSbWNh

— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) September 24, 2016

गौरतलब है कि इससे पहले भी खिलाड़ियों की लाइफ पर कई फिल्में बन चुकी हैं।