.

Dhadak Box Office collection Day 4: रिलीज के चौथे दिन भी 'धड़क' ने की अच्छी कमाई, जानें कितना हुआ कलेक्शन

मराठी फिल्म 'सैराट' की आधिकारिक रीमेक 'धड़क' का निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तले हुआ है, जबकि निर्देशन शंशाक खेतान ने किया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
24 Jul 2018, 08:17:02 PM (IST)

मुंबई:

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की मूवी 'धड़क' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को सिनेमाघरों तक जाने पर मजबूर कर दिया। यही वजह है कि फिल्म ने चार दिन में ही 39.19 करोड़ का करोड़ का कारोबार कर लिया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ''धड़क' ने रिलीज के पहले हफ्ते 39.19 करोड़ का कारोबार किया है। शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़, रविवार को 13.92 करोड़ और सोमवार को 5.52 करोड़ रुपए कलेक्ट किए।'

ये भी पढ़ें: फिल्म 'धड़क' की सफलता पर जाह्नवी कपूर ने दिया ये बड़ा बयान

मराठी फिल्म 'सैराट' की आधिकारिक रीमेक 'धड़क' का निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तले हुआ है, जबकि निर्देशन शंशाक खेतान ने किया है।

इस फिल्म में दो नौजवानों की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जो अलग-अलग जाति के हैं। इसी वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में होने वाली है इन अभिनेत्रियों की एंट्री, देंगी कड़ी टक्कर