.

रमजान में बिकनी में फोटोशूट करना फातिमा सना शेख को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर पड़ी गालियां

फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में छाने वाली फातिमा सना शेख हाल ही में कराए अपने एक फोटोशूट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रही है।

News Nation Bureau
| Edited By :
08 Jun 2017, 11:34:38 PM (IST)

नई दिल्ली:

फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में छाने वाली फातिमा सना शेख हाल ही में कराए अपने एक फोटोशूट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रही है। फातिमा ने माल्टा के बीच पर स्विमसूट में फोटोशूट की पिक्चर्स को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। हालांकि रमजान का महीने का हवाला देते हुए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

ब्लैक स्विमसूट में एक कुर्सी पर बैठी फातिमा की तस्वीर पर लोगों ने जमकर अपना गुस्सा उतारा है। यूजर्स का कहना है कि उन्हें फातिमा के कपड़ों से परेशानी नहीं है, पर रमजान के महीने में इस तरह की फोटो शेयर करना ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपने देखा 'दंगल गर्ल' का ये स्टनिंग लुक?

हालांकि कई लोग फातिमा के सर्पोट में भी उतरे है। उन्होंने फातिमा पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करने वालों से रमजान के महीने में इंस्टाग्राम का यूज करने पर ही सवाल उठा दिए है।

फातिमा 'ठग ऑफ हिन्दुस्तान' में एक बार फिर आमिर खान के साथ पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान के पिता की भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें:  दंगल गर्ल फातिमा सना शेख माल्टा बीच पर बनीं जलपरी, कराया हॉट फोटोशूट