.

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्‍तान' में नजर आएगी दंगल गर्ल फातिमा शेख

फिल्म 'दंगल' में बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाली एक्ट्रेस फातिमा शेख एक बार फिर आमिर खान के साथ काम करते हुए नजर आएंगी।

News Nation Bureau
| Edited By :
05 May 2017, 04:52:04 PM (IST)

नई दिल्ली:

फिल्म 'दंगल' में बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक बार फिर आमिर खान के साथ काम करते हुए नजर आएंगी। 'दंगल' के बाद फातिमा आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्‍तान'  में नजर आएंगी। रील लाइफ में आमिर की बेटी बनी फातिमा को इस फिल्म के लिए चुना गया है। 

इस भूमिका के लिए आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और कृति सैनन जैसी अभिनेत्रियों का नाम था इन सब को रेस में पछाड़ के फातिमा ने फिल्म में रोल अपने नाम कर लिया है।

फातिमा ने ‘दंगल’ में गीता फोगाट का किरदार निभाया था और फिल्म में उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।

और पढ़ें: रामू ने लिया अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू, दिया सबसे महान झूठे व्यक्ति का अवॉर्ड

यश राज बैनर के तले बन रही  फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। यशराज की इस फिल्म में पहली बार आमिर और अमिताभ एक साथ नजर आएंगे।

यह फिल्म विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित है। ये फिल्म 2018 में दिवाली पर रिलीज होगी। 

#ThugsOfHindostan is directed by Vijay Krishna Acharya [#Dhoom3]... Shooting starts 1 June 2017... Diwali 2018 release.

— taran adarsh (@taran_adarsh) May 5, 2017

बॉलीवुड फार्मूला और सुपरस्टार पर चलता है। वैसे हीरोइन को फिरसे रिपीट नहीं करना यानि किसी हिरोईन के साथ दोबारा काम नहीं करना इस फॉर्मूले में शामिल है।

दंगल एक्टर आमिर खान अपनी हिरोईन के साथ फिरसे काम करने या रिपीट करने में विश्वास नहीं रखते हैं। लेकिन अब इस पुराने फार्मूला को तोड़ते हुए आमिर खान एक बार फिर फातिमा के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

और पढ़ें: 'एम एस धोनी' के बाद दोबारा पर्दे पर साथ दिखेंगे सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी