.

कान 2018: रेड कार्पेट पर मल्लिका शेरावत का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज, देखें PICS

मल्लिका ने हल्के पर्पल कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। नेक कवर्ड ड्रेस में वह बोल्ड और ब्यूटीफुल लग रही थीं।

News Nation Bureau
| Edited By :
11 May 2018, 01:43:30 PM (IST)

मुंबई:

फ्रांस में कान फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सितारे जलवा बिखेर रहे हैं। बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और मल्लिका शेरावत ने भी रेड कार्पेट पर अपीयरेंस दी। मल्लिका 9वीं बार इस इवेंट का हिस्सा बनी हैं।

मल्लिका ने हल्के पर्पल कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। नेक कवर्ड ड्रेस में वह बोल्ड और ब्यूटीफुल लग रही थीं।

ये भी पढ़ें: ... जब Cannes के रेड कार्पेट पर 'बॉलीवुड' क्वीन ने किया डेब्यू

41 साल की मल्लिका 'फ्री ए गर्ल' एनजीओ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह NGO चाइल्ड प्रॉस्टिट्यूशन और ट्रैफिकिंग के खिलाफ दुनियाभर में काम कर रहा है।

मल्लिका, दीपिका, कंगना और हुमा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन भी कान 2018 में नजर आएंगी। वह बेटी आराध्या के साथ मुबंई से रवाना हो चुकी हैं। वहीं, शादी के बाद सोनम कपूर भी इसमें शिरकत करेंगी। 

ये भी पढ़ें: '4 साल से डिप्रेशन में हूं, हर दिन 5 गोलियां खाती हूं, सुसाइड तक...'