.

अमिताभ, शाहरुख़ खान समेत बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज़ में दी लोहड़ी की बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए सबके लिए शांति, समृद्धि और खुशियों से भरा साल रहने की कामना की है।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Jan 2018, 09:10:04 PM (IST)

मुंबई:

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, शाहरुख खान, मधुर भंडारकर और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए सबके लिए शांति, समृद्धि और खुशियों से भरा साल रहने की कामना की है।

फसलों का यह त्योहार उत्तर भारत में हर साल 13 जनवरी को उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर के जरिए लोहड़ी की शुभकामनाएं इस अंदाज में दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, 'लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू की सबको शुभकामनाएं। उत्सव, नृत्य, हंसी और शांति का समय।'

शाहरुख खान ने लिखा कि इस लोहड़ी पर आप सबके लिए शांति और खुशी की कामना। लोहड़ी की बधाई।

Peace and happiness to all of you this Lohri... #HappyLohri pic.twitter.com/BaBGCtLiR8

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 13, 2018

वहीं अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'लोहड़ी का त्योहार आप सबके लिए सौभाग्य, समृद्धि, शांति और खुशियां लाए। लोहड़ी की बधाई।'

ਲੋਹੜੀ ਦੀਆਂ ਲੱਖ ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ !

आप सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनायें। #HappyLohri to all.:)

— Anupam Kher (@AnupamPkher) January 13, 2018

बॉलीवुड के झक्कास अनिल कपूर ने मैसेज दिया, 'लोहड़ी की त्योहार आप सबके लिए सौभाग्य, समृद्धि, शांति और खुशी लाए। लोहड़ी की बधाई।'

May the festival of Lohri bring you all the luck, prosperity, peace & happiness! #HappyLohri

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) January 13, 2018

ड्रीम गर्ल  हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'त्योहारों का मौसम आ रहा है। पोंगल, लोहड़ी और मकर संक्रांति सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण त्योहारों में से हैं। आप सबको त्योहारों की शुभकामनाएं और ईश्वर आप सब पर कृपा करें। दक्षिण में यह फसल का त्योहार भी है। हम फसलों के अच्छे उत्पादन की आशा भी करते हैं।'

Festive season coming up! Pongal & Lohri & Makar Sankranti being the most important ones. Wish u all a very Happy Festival & may God shower his blessings on all of u! It is a harvest festival down south so let’s pray for abundance & plenty too pic.twitter.com/0yyFATGWjf

— Hema Malini (@dreamgirlhema) January 12, 2018

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया सबको लोहड़ी की शुभकामनाएं। यह त्योहार सबके लिए समृद्धि, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।

Wishing everyone a #HappyLohri. May the festival bring prosperity, happiness and good health to all :) pic.twitter.com/7Ax1ji1ggc

— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 13, 2018

मधुर भंडारकर ने कहा, 'फसल का यह त्योहार आपके और आपके परिवार के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि लेकर आए। लोहड़ी-2018 की बधाई।'

Wishing this harvest season brings happiness, peace, & prosperity to you and your family. #HappyLohri 2018! 🙏 pic.twitter.com/ZjH2ULoU1y

— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) January 13, 2018

फरहान अख्तर ने ने ट्वीट किया, 'सबके लिए खुशी और समृद्धि की कामना। लोहड़ी की बधाई।'

Wish happiness and prosperity to all. Happy Lohri. 😊

— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) January 13, 2018

और पढ़ें: पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्यौहार, जवानों के बीच भी रही इसकी धूम