.

PICS: फर्स्ट मैरिज एनिवर्सिरी से पहले बिपाशा ने किया ये खुलासा...

अभिनेत्री ने इस अवसर पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Apr 2017, 09:58:33 AM (IST)

मुंबई:

अभिनेत्री बिपाशा बसु की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। उनका कहना है कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी होना शानदार रहा। बिपाशा ने पिछले साल अप्रैल में अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए थे।

अभिनेत्री ने इस अवसर पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। बिपाशा ने कहा, 'मेरी शादी को एक साल पूरा होने वाला है। अगर आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करती हैं, तो यह सबसे सुंदर चीज होती है। करन, आपको याद कर रही हूं। आपके पास वापस आने के दिनों को गिन रही हूं।'

ये भी पढ़ें: करन के बर्थ डे पर बिपाशा ने दी सरप्राइज पार्टी, टी-शर्ट पर बनवायी पति की फोटो

बिपाशा के पास नहीं है कोई फिल्म

बिपाशा और करन को 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में साथ देखा गया था। इस अभिनेत्री के पास हालांकि अभी कोई फिल्म नहीं है। उनके पति करन को '3 देव' में देखा जाएगा, जो एक जोड़े की कहानी है। इसमें पत्नी धार्मिक प्रवृत्ति की रहती है।

ये भी पढ़ें: 'अमर अकबर एंथनी' पर किताब देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, ऐसे बयां की अपनी खुशी

करन इस मूवी में आएंगे नज़र

'3 देव' की कहानी में ये जोड़ा तीन युवाओं को अपना घर किराए पर देता है और यहां से अलग घटनाएं घटनी शुरू होती हैं। इस फिल्म में करन के अलावा टिस्का चोपड़ा, के.के. मेनन, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेत्री रवि दूबे को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

प्रेग्नेंसी की अफवाह

कुछ दिनों पहले ही बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ी थी। लेकिन अभिनेत्री ने इसका खंडन कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों की यह उत्सुकता उन्हें परेशान कर रही है। अगर ऐसी खुशखबरी होगी तो सभी के साथ शेयर करेंगी।

(IANS इनपुट के साथ)

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)