.

#FirstLooK: 'भावेश जोशी' में सुपरहीरो बनेंगे अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर

हर्षवर्धन ने करीब दो साल पहले 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन यह मूवी सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Apr 2018, 05:27:45 PM (IST)

मुंबई:

सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म रिलीज होने को तैयार है। विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही 'भावेश जोशी सुपरहीरो' फिल्म का पोस्टर और टीजर आउट हुआ है।

बता दें कि हर्षवर्धन ने करीब दो साल पहले 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन यह मूवी सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।

खबरों की मानें तो विक्रमादित्य की यह फिल्म कई सालों से अटकी हुई थी। इसमें लीड रोल के लिए पहले इमरान खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा से बात की गई, लेकिन दोनों ने ही फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।

And here's the second poster of Vikramaditya Motwane’s #BhaveshJoshiSuperhero... Stars Harshvardhan Kapoor... 25 May 2018 release. pic.twitter.com/UBOIfNCoQn

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2018

Presenting the first look poster of Vikramaditya Motwane’s #BhaveshJoshiSuperhero... Stars Harshvardhan Kapoor... Produced by Eros International, Reliance Entertainment, Vikas Bahl, Madhu Mantena and Anurag Kashyap... 25 May 2018 release. pic.twitter.com/6OQMwueodU

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2018

अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के बाद अब हर्षवर्धन को सुपरहीरो के अवतार में फैंस पसंद करेंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें: मक्का मस्जिद केस: जावेद अख्तर ने NIA पर कसा तंज, बोले- मिशन पूरा हुआ