.

'जॉली एलएलबी-2' का नया 'जॉली' पसंद आया: अरशद वारसी

फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में अक्षय के अलावा अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अनु कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

IANS
| Edited By :
21 Dec 2016, 10:05:55 AM (IST)

मुंबई:

अभिनेता अरशद वारसी ने बताया है कि उन्हें आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में अक्षय कुमार की ओर से निभाया गया नए जॉली का किरदार काफी पसंद आया है। अरशद 2013 की फिल्म 'जॉली एलएलबी' में मुख्य भूमिका 'जॉली' के किरदार में नजर आए थे। इसमें उन्होंने जगदीश त्यागी नाम के वकील का किरदार निभाया था, जिसे 'जॉली' कहा जाता था।

अरशद ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि वह इसकी दूसरी श्रृंखला में होंगे, लेकिन निर्माताओं को कोई बड़ा सितारा चाहिए था, इसलिए उन्होंने अक्षय को चुना।

अरशद ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'आखिरकार 'जॉली एलएलबी-2' का ट्रेलर देखा। नया जॉली बहुत पसंद आया। इसे और देखूंगा। हुमा कुरैशी और अक्षय को शुभकामनाएं।'

अक्षय ने अरशद को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, 'अरशद आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। खुशी है कि यह आपको पसंद आया।'

Thank you for the love & luck Arshad, glad you liked it 🙏🏻😊 https://t.co/xwbcu8Fbyq

— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 20, 2016

सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में अक्षय के अलावा अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अनु कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। 'जॉली एलएलबी 2' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ है।