.

'हॉफ गर्लफ्रेंड' के लिए अर्जुन-श्रद्धा ने फिर दोहराया 'डीडीएलजे' का यादगार सीन

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का आइकॉनिक ट्रेन सीन तो आपको याद ही होगा। उसी आइकॉनिक फिल्म को एक बार फिर से दोहरा रहे हैं अर्जुन और श्रद्धा।

News Nation Bureau
| Edited By :
30 Sep 2016, 03:41:42 PM (IST)

New Delhi:

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का आइकॉनिक ट्रेन सीन तो आपको याद ही होगा। उसी आइकॉनिक सीन को एक बार फिर से दोहरा रहे हैं अर्जुन और श्रद्धा। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक साथ नजर आने वाले हैं, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। जिसे अर्जुन ने ट्वीट इस सीन की यादें ताजा करवाई।

अर्जुन ने फिल्म के शूटिंग की एक फोटो शेयर की है जिसमें श्रद्धा कपूर चलती ट्रेन के दरवाज़े पर खड़ी दिखाई दे रहीं हैं, जबकि अर्जुन ट्रेन के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा,"हमारा 'डीडीएलजे' मोमेंट!"

यह फिल्म चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड'आधारित है। यह दूसरी बार है जब अर्जुन चेतन भगत की किताब पर बन रही फिल्म में दिखाई देंगे। इससे पहले वह फिल्म '2 स्टेट्स' में नज़र आए थे। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'हाफ गर्लफ्रेंड' अगले साल 19 मई को रिलीज होगी।