.

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की 'नमस्ते इंग्लैंड' तय समय से पहले होगी रिलीज, जानें नई डेट

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज डेट बदल गई है। यह फिल्म अब तय समय से पहले रिलीज होगी।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Apr 2018, 09:44:02 PM (IST)

मुंबई:

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज डेट बदल गई है। यह फिल्म अब तय समय से पहले रिलीज होगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'नमस्ते इंग्लैंड पहले 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह दशहरा (अक्टूबर 2018) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।' इस फिल्म को विपुल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: GF से शादी करेंगे मिलिंद सोमन, देखें मेंहदी सेरेमनी की फोटोज

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसके पहले दोनों 'इश्कजादे' में नजर आए थे। वहीं परी और अर्जुन ने दिवाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग पूरी कर ली है।

'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पंजाब और कनाडा में होगी। विपुल शाह इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर हिट फिल्म 'नमस्ते लंदन' के साथ दर्शकों को गुदगुदा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जरूरत से बहुत कम कैल्शियम खाते हैं भारतीय, इस बीमारी को दे रहे दावत