.

अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बताया टास्कमास्टर

अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बताया टास्कमास्टर

IANS
| Edited By :
05 Dec 2021, 07:00:01 PM (IST)

मुंबई: लवबर्डस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। अभिनेता ने अपनी प्रेमिका को टास्कमास्टर बताया है।

अर्जुन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कपल एक्वा साइकलिंग करते नजर आ रहे हैं।

फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त टास्क मास्टर होती है। मैं छुट्टी के दिन भी कसरत कर रहा हूं और इसका पूरा श्रेय मलाइका अरोड़ा को जाता है।

पोस्ट को केवल 10 मिनट में 7,000 से अधिक लाइक्स मिल गए।

अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार अलग-अलग इवेंट में देखा जा चुका है।

काम के मोर्चे पर, अर्जुन के पास वर्तमान में तीन फिल्में- एक विलेन रिटर्न्‍स, कुट्टी और द लेडी किलर हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.