.

Watch: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रिसेप्शन में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

News Nation Bureau
| Edited By :
22 Dec 2017, 01:23:15 PM (IST)

नई दिल्ली:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। शादी से लेकर रिसेप्शन तक, सुर्खियो में छाए विराट और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा मुंह में नोट दबाए डांस कर रही हैं। वहीं विराट भी उनका साथ दे रहे हैं। इसके पहले आपने अनुष्का को कभी ऐसे डांस करते नहीं देखा होगा।

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हनीमून से वापस लौटने के बाद दोनों रिसेप्शन के लिए पीएम मोदी को इनवाइट करने पहुंचे। अभी 26 दिसंबर को मुंबई में भी रिसेप्शन होना है, जिसमें फिल्मी और खेल जगत की हस्तियां शरीक होंगी।

ये भी पढ़ें: विरुष्का का दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन, शाही अंदाज में नजर आई 'पावर कपल' की केमिस्ट्री 

ये भी पढ़ें: दमदार एक्शन.. सलमान-कैट का रोमांस, इसलिए देखें 'टाइगर जिंदा है'

देखें रिसेप्शन की कुछ वायरल तस्वीरें और वीडियो: