.

Shocking : अनुष्का शर्मा को हुई ये बीमारी, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनकी अनुष्का को एक बीमारी ने घेर लिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Sep 2018, 10:36:09 PM (IST)

नई दिल्ली:

अनुष्का शर्मा (anushka sharma) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनकी अनुष्का को एक बीमारी ने घेर लिया है। सुई-धागा के प्रमोशन में बिजी अनुष्का को कब इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया उन्हें पता ही नहीं चला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हमेशा अपनी फिटनेस की ख्याल रखने वाली विराट कोहली की जान अनुष्का को बलजिंग डिस्क की बीमारी हो गई है। जिसकी वजह से उन्हें हमेशा दर्द का सामना करना पड़ रहा है। अनुष्का को इंटेंसिव फिजियोथेरेपी सेशन की वजह से यह बीमारी हुई है।

डॉक्टरों ने उन्हें 3-4 सप्ताह के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। बलजिंग डिस्क (bulging disk) की वजह से वो एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं बैठ सकतीं। इसके बावजूद वो अपनी आनेवाली फिल्म 'सूई-धागा' का प्रमोशन कर रही है।

बता दें कि वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म 'सुई-धागा' 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनुष्का का एक अलग अवतार फैंस को देखने के लिए मिलेगा।

और पढ़ें : अभिनेता शाहिद कपूर का Twitter, Instagram अकाउंट हुआ हैक