.

फैंस के लिए अमिताभ बच्चन ने लिखी बड़ी बात.. जरूर पढ़ें

अमिताभ (75) अगली फिल्म '102 नॉट आउट' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म में 102 वर्ष के पिता और उनके 75 वर्षीय बेटे के बीच रिश्ते को दिखाया गया है।

IANS
| Edited By :
16 Apr 2018, 08:56:00 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके पास अपने फैंस का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। वह खुद को अपने फैंस का ऋणी महसूस करते हैं। हर रविवार उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उनके घर के दरवाजे पर लगती है।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'अनंत उत्साह और इतना जोशीला प्यार.. धन्यवाद।'

उन्होंने आगे लिखा, 'ये उठे हुए हाथ..दोस्त..शुभचिंतक..इतना प्यार देने वाले..सबको मेरा आभार.. और प्यार।'

बिग बी का ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमिताभ (75) अगली फिल्म '102 नॉट आउट' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म में 102 वर्ष के पिता और उनके 75 वर्षीय बेटे के बीच रिश्ते को दिखाया गया है। उनके बेटे का किरदार ऋषि कपूर ने निभाया है।

'102 नॉट आउट' 4 मई 2018 को रिलीज होनी है।

इसके अलावा बिग बी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी नजर आएंगे। वह पहली बार आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2018 : दिल्ली को हराकर जीत की राह पर आना चाहेगी KKR