.

Forbes की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने सलमान खान और अक्षय कुमार, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान फोर्ब्स मैगजीन की 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाले कलाकारों की सूची में शामिल हो गए हैं।

IANS
| Edited By :
24 Aug 2018, 06:44:28 AM (IST)

न्यूयॉर्क:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान फोर्ब्स मैगजीन की 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाले कलाकारों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर मशहूर अभिनेता जॉर्ज क्लूनी हैं। फोर्ब्स की इस सूची में अक्षय 4.05 करोड़ डॉलर सालाना कमाई के साथ 7वें नंबर पर हैं। यह कमाई एक जून 2017 से एक जून 2018 के बीच की है। उनकी यह कमाई फिल्मों के अलावा टाटा और एवरेडी समेत 20 से अधिक ब्रांड के प्रचार से हुई।

सलमान ने इस दौरान 3.85 करोड़ डॉलर कमाए।

और पढ़ें: कॉमेडी के दिवानों के लिए अच्छी खबर, जल्द आएगा Comicstaan का दूसरा सीजन

फोर्ब्स की इस लिस्ट में 57 साल के हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी 23.9 करोड़ डॉलर के साथ पहली पायदान पर हैं। सूची में अभिनेता ड्वेन जानसन दूसरे और रॉबर्ट डावने जूनियर तीसरे स्थान पर हैं।