अजय देवगन के सात साल के बेटे युग ने लिया #HumFitTohIndiaFit चैलेंज, सेलेब्स के छूट गये पसीने
आज हम आपको सात साल के एक लड़के से मिलवाते हैं जिसका वीडियो देख कर आप हैरानी से भर जाएंगे।
मुंबई:
खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर का #HumFitTohIndiaFit चैलेंज में अब तक आपने देश भर के नेता और अभिनेता को एक्सरसाइज करते हुए देखा होगा। पर आज हम आपको सात साल के एक लड़के से मिलवाते हैं जिसका वीडियो देख कर आप हैरानी से भर जाएंगे।
ये सात साल का लड़का कोई और नहीं बॉलीवुड के डायनमिक कपल अजय देवगन और काजोल के बेटे युग है। एक्सरसाइज करते हुए पापा अजय ने ट्वीटर पर जिनका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नन्हें से युग ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए हैं। वीडियो की शुरुआत में वो पुशअप्स करते हैं और फिर चिनअप्स, एब्स वर्कआउट, जिमनास्ट मूव्ज भी दिखाते हैं।
हम सभी जानते हैं कि अजय देवगन और काजोल कितने फिट है। शायद यही से उनके बेटे युग को भी प्रेरणा मिली है।
इस वीडियो के जरिए युग ने देश के यंग लोगों को 'हम फिट तो इंडिया फिट' चैलेंज अपनाने के लिए कहा है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। काजोल ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर री-पोस्ट किया है।
इसे भी पढे़ं: खेल मंत्री के #HumFitTohIndiaFit चैलेंज को पूरा करते दिखें विराट, साइना और रेल मंत्री समेत ये तमाम हस्तियां