.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ ऐसे मनाई दुर्गा पूजा, देखें तस्वीरें

आराध्या हर इवेंट में अपनी मां के साथ नजर आती हैं। जब भी वह कैमरे के सामने आती हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
02 Oct 2017, 11:00:54 AM (IST)

मुंबई:

ऐश्वर्या राय बच्चन ने दशहरा के मौके पर अपनी बेटी आराध्या के साथ रामाकृष्ण मठ में दुर्गा पूजन किया। मल्टीकलर की साड़ी में ऐश बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आराध्या ने पिंक कलर का लहंगा-चोली पहनकर मां के दर्शन किए।

आराध्या ने रंगोली भी बनाई। वह दुर्गा मां को साष्टांग नमस्कार करती नजर आईं। इस मौके पर सभी की निगाहें ऐश्वर्या और आराध्या पर टिकी हुई थीं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: आकाश, सपना, हिना खान के साथ ये हैं 14 कंटेस्टेंट

आराध्या हर इवेंट में अपनी मां के साथ नजर आती हैं। जब भी वह कैमरे के सामने आती हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं। फिलहाल वह इन दिनों 'फन्ने खां' की शूटिंग में बिजी थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: पीएम-राष्ट्पति ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, शास्त्री को नमन