.

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी श्रिया सरीन ने रूसी बॉयफ्रेंड से गुपचुप तरीके से रचाई शादी

'दृश्यम' में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी के किरदार में नज़र आ चुकी श्रिया सरीन ने गुपचुप तरीके से अपने रुसी बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Mar 2018, 12:08:01 AM (IST)

नई दिल्ली:

'दृश्यम' में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी के किरदार में नज़र आ चुकी श्रिया सरीन ने गुपचुप तरीके से अपने रुसी बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 12 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे।

इस शादी में बॉलीवुड के कुछ ही सितारें शरीक हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादातर साउथ फिल्मों में नज़र आ चुकी श्रिया ने आंद्रेई कोशेचिव के साथ अपने मुंबई के लोखंडवाला अपार्टमेंट में शादी रचाई है।

श्रिया ने अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर करने से परहेज़ ही किया है। श्रिया के पति आंद्रेई कोशेचिव राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी हैं।

अटकलों का बाजार गर्म इस बात से था कि दोनों की शादी उदयपुर में होगी, हालांकि इस खबर को श्रिया ने ख़ारिज कर सिर्फ अफवाह करार दिया था।

ट्रेड एनलिस्‍ट रमेश बाला ने भी इस खबर की ट्वीट कर पुष्टि की है।

तमिल और तेलगु की कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी श्रिया ने अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत 2001 में फिल्‍म 'इश्‍तम' से की थी। श्रिया ने फिल्‍म 'तुझे मेरी कसम' में बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था।