.

एक्टर नील नितिन मुकेश ने की सगाई, अगले साल करेंगे अरेंज मैरिज

परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय को अंगूठी पहनाई। नील ने ट्विटर पर अपनी सगाई की खबर को रिट्विट भी किया। खबरों के मुताबिक, नील अरेंज मैरिज कर रहे हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Oct 2016, 01:14:52 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने दहशरा के दिन सगाई की। नील ने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय को अंगूठी पहनाई।

नील ने ट्विटर पर अपनी सगाई की खबर को रिट्विट भी किया। खबरों के मुताबिक, नील अरेंज मैरिज कर रहे हैं। दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।

 

नील नितिन मुकेश ने रिट्विट की फोटो

कुछ दिनों पहले ही नील सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि उनकी मां अगले जन्म में उनकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं। इसके बाद सोशल साइट पर नील का काफी मजाक उड़ाया गया।

नील नितिन मुकेश ने 'जॉनी गद्दार' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'शॉर्टकट रोमियो', 'प्लेयर्स', 'आ देखें जरा', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वजीर' फिल्म में अभिनय किया है।