.

BIG BOSS 10: मनवीर, बानी को टास्क में हराकर लोपा मुद्रा बनी घर की नई कैप्टन

बिग बॉस सीजन 10 के 59 वें दिन मनवीर और बानी से टास्क जीतकर लोपा मुद्रा घर की नई कैप्टन बन गईं है

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Dec 2016, 12:12:56 AM (IST)

नई दिल्ली:

बिग बॉस सीजन 10 के 59 वें दिन मनवीर और बानी से टास्क जीतकर लोपा मुद्रा घर की नई कैप्टन बन गईं है। लोपा अब एक हफ्ते तक घर की कैप्टन बनी रहेंगी। लोपा कैप्टन होने की वजह से इस हफ्ते नॉमिनेट होने से भी बची रहेंगी।

स्वीमिग पुल में लोपा को टास्क में हराने के लिए प्रियंका जग्गा ने कई बार खेल से उसका ध्यान हटाने की भी कोशिश की जिसका लोपा मुद्रा पर कोई असर नहीं हुआ। इसी दौरान वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा बिग बॉस के घर आई प्रियंका जग्गा लोपामुद्र से उलझ भी गईं जिसके बाद दोनों में काफी देर तक बहस होती रही।

#PriyankaJagga disturbs @lopa9999 by splashing cold water on her! Do you think she will give up on the ring? #BB10 pic.twitter.com/Spqwo8bsqZ

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 15, 2016

रिंग टास्क को लेकर बानी मनवीर और नीतिभा आपस में भिड़ते नजर आए और टास्क जीतने के चक्कर में तीनों स्वीमिंग पुल के ठंडे पानी तक में कूद गए।

Confusion arises as #ManveerGurjar, @lopa9999 & @bani_j tangle themselves due to the captaincy ring! How will they manage this? #BB10 pic.twitter.com/5QW7cab5Zn

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 15, 2016


सीक्रेट रूम से बिग बॉस हाउस में वापस आए शो के प्रबल दावेदार मनु पंजाबी अपनी मां की मौत पर भावुक हो गए जिसके बाद घर के दूसरे सदस्यों ने उन्हें शांत कराया। वो अपने दोस्त मनवीर को बताते हैं कि वो अपनी मां से बेहद प्यार करते थे और उनके पिता पहले ही चल बसे थे इसलिए अब वो खुद को बेहद अकेला महसूस कर रहे हैं।

59 वें दिन स्वामी ओम भी कैमरे के सामने भावुक नजर आए। वो कैमरे में कहते हुए दिखे की यहां आने के बाद उन्हें लोपा मुद्रा और प्रियंका जग्गा से जो पारिवारिक प्यार मिला है उससे उन्हें एक पिता होने का एहसास मिला है।

वहीं मनु और मनवीर की जोड़ी स्वामी ओम से कैमरे के सामने मजाक करते दिखे जिसमें स्वामी ओम भी उनका साथ दे रहे थे। स्वामी कैमरे के आगे बिग बॉस से कहते हैं कि उनकी जल्दी ही मौत हो जाएगी इसलिए वो मनु और मनवरी को बिग बॉस का विनर घोषित कर दें।

#OmSwami has a "serious" message for everyone which makes the housemates laugh! Read on to know more! #BB10https://t.co/xoJth3ibIB

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 15, 2016

दूसरी तरफ नॉमिनेशन में गौरव के बानी जे के नाम लिए जाने के बाद से बाणी जे गौरव चोपड़ा से बहेद खफा नजर आ रही थी जबकि गौरव जैकेट के पीछे सॉरी लिखकर बाणी को मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

"B star, I'm Sorry", that's what @gauravchopraa writes on a paper & attaches it to his coat, in order to apologize to @Bani_j! #BB10 pic.twitter.com/c94Pc6iE5F

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 15, 2016

.@bani_j finds this apology by @gauravchopraa useless & for the cameras! Do you agree with her? #BB10 pic.twitter.com/xqvw7cZwXZ

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 15, 2016

वहीं बानी घर के दूसरे सदस्य से ये कहते हुए नजर आती हैं कि गौरव हमेशा ऐसे समय पर धोखा दे देते है और वैसे वो दोस्ती का दिखावा करते रहते हैं।