.

Bigg Boss10: ओम स्वामी जी की घर वापसी, मनु हुए बाहर

'बिग बॉस' के 50 वें दिन सोमवार को मनु पंजाबी अपनी पर्सनल प्रॉब्लम के ​कारण घर से बाहर चले गए हैं। वहीं जहां मनु के घर से जाने उदासी का माहौल बन गया था, ओम स्वामी जी के आने से खुशी छा गई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Dec 2016, 12:23:34 AM (IST)

नई दिल्ली:

'बिग बॉस' के 50 वें दिन सोमवार को मनु पंजाबी अपनी पर्सनल प्रॉब्लम के ​कारण घर से बाहर चले गए हैं। वहीं जहां मनु के घर से जाने उदासी का माहौल बन गया था, ओम स्वामी जी के आने से खुशी छा गई है।

घर का एक सदस्य अभी भी स्वामी के आने से नाखुश है। वहीं मनवीर सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि किस कबाड़े को भेज दिया है, जिसको आना था वो नहीं आया।

#OmSwami is back in the house and everyone warmly welcomes him again! Are you happy? #BB10 pic.twitter.com/cvKydipR3E

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 5, 2016

'बिग बॉस' ने घर वालों से प्रियंका, साहिल और जेशन शाह को नॉमिनेट करने को बोला था, जिसमें से आधो से ज्यादा घर वालों ने प्रियंका को नॉमिनेट किया। इससे प्रियंका आगबबूला हो गई और सबसे लड़ाई करने लगी। उनके गुस्से का सबसे बड़ा शिकार बनीं बानी।