.

Bigg Boss 10: टैक्सी टास्क को जीतकर प्रियंका बनी कप्तान पद की दावेदार

'बिग बॉस' में बुधवार को टैक्सी टास्क खत्म हुआ। गौरव चोपड़ा ने लोपामुद्रा के सारे छिपाए हुए प्वाइंट प्रियंका जग्गा को दे दिये। इससे टैक्सी टास्क में प्रियंका जग्गा जीत के साथ कप्तान पद की पहली दावेदार बन गई।

News Nation Bureau
| Edited By :
08 Dec 2016, 09:00:48 AM (IST)

नई दिल्ली:

'बिग बॉस' में बुधवार को टैक्सी टास्क खत्म हुआ। गौरव चोपड़ा ने लोपामुद्रा के सारे छिपाए हुए प्वाइंट प्रियंका जग्गा को दे दिये। इससे टैक्सी टास्क में प्रियंका जग्गा जीत के साथ कप्तान पद की पहली दावेदार बन गई।

प्रियंका के साथ ​कप्तान पद की दावेदारी के लिये नितिभा कौल, गौरव चोपड़ा और लोपामुद्रा आगे आए हैं। दूसरे टास्क में इन तीनों में से जो जीतेगा वह प्रियंका जग्गा के साथ कप्तान के पद मुकाबले के लिए प्रबल दावेदार होगा।

Everyone starts counting their points! Who do you think has collected the maximum points - #PriyankaJagga, @bani_j or #ManveerGurjar? pic.twitter.com/evPHIoMl5k

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 7, 2016

बानी अब गौरव चोपड़ा को छोड़कर जेशन शाह की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने की कोशिशें कर रही हैं। गौरव और बानी की आए दिन लड़ाई होती रहती हैं। आज के एपिसोड में गौरव ने मोना से कहा कि हमारे बीच न कोई रिश्ता है और न ही कुछ और। बस लोग अफवाहें ही उड़ाते रहते हैं। मनवीर गुर्जर ने कहा कि बानी हमेशा ड्रामा करती रहती हैं हमेशा वाकआउट करती रहती हैं। वहीं दूसरी ओर घर की अन्य सदस्य लोपामुद्रा रोई थी।

.@lopa9999 feels @gauravchopraa is unfair because he gave away her points to #PriyankaJagga. #BB10 pic.twitter.com/V2EPdavEHI

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 7, 2016

Take a quick gossip break & come back soon, aap hi ka ghar hai yaar! #BB10

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 7, 2016