.

Bigg Boss 10: घर में मनु पंजाबी, लोपामुद्रा, मनवीर गुर्जर और बानी जे की पुरानी यादे हुईं ताजा

घर में शुरू हुए सफर से लेकर आज तक का सभी टास्क दिखाया और किसने किसके बारे में क्या कहा और कौन किसके कितने करीब रहा यह भी बताया।

News Nation Bureau
| Edited By :
28 Jan 2017, 12:17:32 AM (IST)

नई दिल्ली:

'बिग बॉस' के घर में आज चारों फाइनलिस्ट के बिताए गए दिनों की जर्नी को दिखाया गया। मनु पंजाबी, लोपामुद्रा, मनवीर गुर्जर और बानी जे को घर में शुरू हुए सफर से लेकर आज तक का सभी टास्क दिखाया और किसने किसके बारे में क्या कहा और कौन किसके कितने करीब रहा यह भी बताया।

इसमें दिखाई गई बातों का बानी जे को काफी बुुरा लगा,जिसका लोपा ने जवाब भी दिया। एक दिन पहले 26 जनवरी के एपिसोड में घरवालों ने अपना आखिरी टास्क 'बीबी मेला' परफॉर्म किया। इस टास्क के तहत घर के पुराने सदस्य उनसे मिलने आए और चारों फाइनलिस्ट सदस्यों के बारे में अपनी-अपनी राय रखी।

.@bani_j has truly 'survived' through all the hate and love in the #BiggBoss house! RT if you agree! #BB10GrandFinale pic.twitter.com/9A6RNsdosh

— Bigg Boss (@BiggBoss) January 27, 2017

Be it fun or fights, @bani_j has gone through every emotion in the #BiggBoss house! Here's a glimpse of her journey! #BB10GrandFinale pic.twitter.com/5QwXc1yVT5

— Bigg Boss (@BiggBoss) January 27, 2017

ये भी पढ़ें, Bigg Boss 10 finale: मनवीर, मनु, लोपामुद्रा और बानी जे में कौन मारेगा बाजी, किसके हाथ लगेगा 40 लाख का ईनाम

वहीं रोहन मेहरा के एविक्शन के बाद से उदास लोपामुद्रा को 'बिग बॉस' ने बुलाकर समझाया कि उन्हें खुद को कम नहीं सोचना चाहिए और आखिरी तीन दिनों में उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वह दर्शकों को अपने व्यक्तित्व का अच्छा पहलू दिखा सकें।

ये भी पढ़ें, 'बिग बॉस 10' में बानी ही जीतेंगी 40 लाख, एक्स कंटेस्टेंट का खुलासा