.

Bigg Boss 10, 24 December: सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर निकाला

इस एपिसोड में मनु पंजाबी और ओम स्वामी ने बानी और लोपामुद्रा के लिए खुद को इस हफ्ते नॉमिनेट कर दिया।

News Nation Bureau
| Edited By :
25 Dec 2016, 12:44:05 AM (IST)

नई दिल्ली:

बिग बॉस का ये एपिसोड वीकेंड का वार एपिसोड था। इस एपिसोड में मनु पंजाबी और ओम स्वामी ने बानी और लोपामुद्रा के लिए खुद को इस हफ्ते नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद ही बानी को अपनी दोस्त गौहर खान से मिलने का मौका मिलता है। गौहर बानी से कहती है कि उन्हें टूटना नहीं चाहिए और उन्हें शुभकामनाएं देतीं हैं। इसके बाद बारी लोपामुद्रा की बारी आती है और वो 41 परसेंट बैट्री का इस्तेमाल कर अपनी बड़ी बहन भाग्यश्री से मिलती हैं।

भाग्यश्री बतातीं हैं कि वो दर्शक उन्हें रोता हुआ नहीं देखना चाहते हैं। इसके बाद सलमान खान मनवीर को स्कार्फ से ओम स्वामी का मुंह बांधने को कहते हैं। वहीं इसके साथ ही सलमान ने मनवीर के अच्छे परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द वीक बताया।

वहीं इसके बाद उन्होंने घरवालों को खलनायक कुर्सी पर बैठने वाले घरवाले का नाम बताने को कहा। जिसके बाद घरवालों ने प्रियंका जग्गा को इसके लायक बताया।

इसके बाद ही प्रियंका जग्गा सलमान खान से ठीक से बात नहीं करती जिस पर उन्हें घर से निकाल देते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब सलमान खान ने घर से किसी कंटेस्टेंट को बाहर किया हो।