.

Bigg Boss 10, 12 December: मनु पंजाबी की सीक्रेट एंट्री, ये घरवाले हुए नॉमिनेट

मनवीर और नितिभा के बीच बढ़ते प्यार को देखकर मोनालीसा काफी खुश हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Dec 2016, 05:27:52 AM (IST)

नई दिल्ली:

बिग बॉस के इस एपिसोड में घरवालों की सुबह 'कांटा लगा' गाने से होती है। बिग बॉस का हर एपिसोड अपने साथ एक ट्विस्ट लेकर आता है। मनवीर और नितिभा के बीच बढ़ते प्यार को देखकर मोनालीसा काफी खुश हैं।

वहीं मनवीर और नितिभा उनके लिंकअप का उनकी पर्सनल लाइफ पर क्या असर होगा, इस पर बात की। प्रियंका जग्गा के जाने के बाद से ही घर में उनकी बातें शुरू हो गई हैं। जिसे प्रियंका सीक्रेट रूम में बैठकर सुन रहीं है।

ओम स्वामी राहुल देव और बानी जे से कहते हैं कि उनके द्वारा की गई सारी गलत बातें करने के लिए उन्हें प्रियंका जग्गा ने प्रेरित किया था।

इसके बाद बिग बॉस ओम स्वामी को कन्फेशन रूम में बुलाकर कहते हैं कि उन्हें दो हफ्तों के लिए इम्यूनिटी मिलेगी अगर वो अपने ईनाम की राशी से 10 लाख रुपये दे दें।

#OmSwami has the chance to score 2 weeks' immunity in exchange for Rs.10 Lakh prize money! #BB10 pic.twitter.com/HCiEjXobA6

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 12, 2016


इस बीच इम्यूनिटी की बात बिग बॉस में आग की तरह फैलती है घरवालों के बीच में इस बारे में चर्चा होनी शुरू हो जाती है। इसके बाद ओम स्वामी बिग बॉस से कहते हैं कि वो यहां पैसों के लिए नहीं आए हैं। वहीं ओम स्वामी की इस ऑफर को मान जाने के बाद घरवाले काफी परेशान दिखाई देने लगते हैं और इसके बाद उनकी घरवालों से बहस हो जाती है।

Most of the housemates smell something fishy about #OmSwami's immunity and the prize money! What do you think about this? #BB10 pic.twitter.com/r7v6CgIHJK

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 12, 2016


बिग बॉस इसके बाद इस हफ्ते के नॉमिनेशन के लिए घर वालों को 'बलून टास्क' देते हैं। इस टास्क में घरवालों को घंटी बजने पर अपने पीछे लगे गुब्बारों को आपस में टकरा कर फोड़ना होता है।
टास्क के दौरान ही राहुल गुब्बारा फोड़ते हुए मनवीर से टकरा जाते हैं जिसके बाद मनवीर गुस्से में अपने हाथों से ही गुब्बारे को फोड़ देते हैं।

#ManveerGurjar & @Rahuldevrising have a dispute over the task & Manveer bursts his balloon in anger! #BB10 pic.twitter.com/UyPh4a76kO

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 12, 2016

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को हाथों से गुब्बारा ना फोड़ने की बात कहते हुए दोबारा मनवीर को गुब्बारा देते हैं। टास्क पूरा करने के कुछ समय बाद ही मनु पंजाबी की घर में दोबारा एंट्री हो जाती है। बिग बॉस इसके बाद बताते हैं कि इस हफ्ते राहुल देव, नितिभा कौल, मनवीर गुर्जर, लोपामुद्रा और बानी जे नॉमिनेट हुए हैं। इसके कुछ ही देर के बाद मनु पंजाबी की घर में सीक्रेट एंट्री होती है। मनु पंजाबी को प्रियंका जग्गा के साथ सीक्रेट रूम में रखा गया है। और वहां से घर में चल रही बातों को सुन रहे हैं।

#PriyankaJagga & #ManuPunjabi are amazed to find out some unbelievable things about gharwale from secret room!​ #BB10 pic.twitter.com/LK2lrXHUxn

— Bigg Boss (@BiggBoss) December 12, 2016