.

Bigg Boss 10, November 11- बानी जे बनीं घर की पहली कप्तान

इस सीज़न के कप्तान बनने के पहले टास्क को बानी जे ने जीता और वो घर की पहली कप्तान बन गयीं हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
11 Nov 2016, 12:25:24 AM (IST)

नई दिल्ली:

बिग बॉस का चौथा हफ्ता अब वीकेंड का वार की ओर बढ़ रहा है। इस सीज़न के कप्तान बनने के पहले टास्क को बानी जे ने जीता और वो घर की पहली कप्तान बन गयीं हैं। इस एपिसोड में घरवालों के दिन की शुरुआत 'तुम तो धोखेबाज हो' गाने से हुई, दिन के बढ़ने के साथ ही घर का माहौल गर्म होना शुरू हो गया। 

 

कैप्टन बनने पर किए गए वादों में बानी ने घरवालों से वादा किया कि अगर वो जीततीं हैं तो घर वालों को ज्यादा खाना मुहैया कराएंगी। तो वहीं मनु पंजाबी ने घर में शांति और सौहार्द्य लाने और ओम स्वामी ने वादा किया कि अगर वो जीतते हैं तो वो अपने समर्थकों को फाइनल्स तक ले जाएंगे।

.@bani_j promises to bring more food in the #BB10 house if she wins captaincy! pic.twitter.com/CerWn0j1O1

— Bigg Boss (@BiggBoss) November 10, 2016

#ManuPunjabi aims at bringing peace & harmony in the house on winning captaincy! #BB10 pic.twitter.com/vZ1UJhl6Jy

— Bigg Boss (@BiggBoss) November 10, 2016

#OmSwami promises to take his supporters to finals if he wins captaincy! #BB10 pic.twitter.com/zAQlWw8qIC

— Bigg Boss (@BiggBoss) November 10, 2016

घर में सभी लोग माला पहन कर घूम रहे थे। वहीं ओम स्वामी चाहते थे कि नितिभा को जेल भेजना चाहिए क्योंकि वो अंग्रेजी बोल रहीं थी और बिग बॉस का एक कानून भी तोड़ा था। इस बात पर नितिभा और ओम स्वामी के बीच बहस हो गई।

Om Swami feels #NitibhaKaul needs to be in the jail because she broke a #BB10 rule & spoke in English!

— Bigg Boss (@BiggBoss) November 10, 2016

वहीं अब वीकेंड के वार में सलमान खान का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।