.

गांधी टाइटिल को लेकर उमा भारती का कांग्रेस पर हमला, पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

फिरोज गांधी के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे शब्दों में नहीं थे, उन्हें इस उपनाम का उपयोग करने का अधिकार भी नहीं था, लेकिन उन्हें लगा कि इस नाम से उन्हें सम्मान मिलेगा.

News Nation Bureau
| Edited By :
01 May 2019, 10:46:36 AM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती ने गांधी टाइटल पर बोलते हुए कहा शब्द 'गांधी' महात्मा गांधी से प्रेरित नहीं हैं, लेकिन फिरोज गांधी से है. फिरोज गांधी के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे शब्दों में नहीं थे, उन्हें इस उपनाम का उपयोग करने का अधिकार भी नहीं था, लेकिन उन्हें लगा कि इस नाम से उन्हें सम्मान मिलेगा.सिर्फ एक मोदी जी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलते हैं. 

यह पहला मौका नहीं है जब उमा भारती कांग्रेस पर हमलावर हुई हों इसके पहले 16 अप्रैल को उन्होंने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला था, उन्होंने प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को चोरी का आरोपी कहा था. उमा भारती ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि 'जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से..., चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको.'