.

Priyanka Gandhi Vadra Roadshow: यूपी में हेलीकॉप्टर वाले नेता नहीं चलेंगे, जो सड़कों पर लड़ेगा वही जीतेगा:राहुल गांधी

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सोमवार को लखनऊ (Lucknow) जा रही हैं. नवाबों के इस शहर से ही प्रियंका के अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगी. रोड शो के दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya scindia) भी हैं.

News Nation Bureau
| Edited By :
11 Feb 2019, 06:26:06 PM (IST)

नई दिल्ली:

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सोमवार को लखनऊ (Lucknow) में रोड शो कर रही हूं. रोड शो के दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya scindia) भी हैं. बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले महीने ही प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया था. प्रियंका अगले 4 दिनों उत्तर प्रदेश में रहेंगी. अपने लखनऊ दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक ऑडियो संदेश भी जारी किया है. लखनऊ में उनके रोड शो को लेकर तमाम तैयारियां की गई हैं. सुबह से ही कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है. लखनऊ में हर तरफ प्रियंका गांधी के पोस्‍टर लगाए हैं. प्रियंका गांधी के रोडशो से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें www.newsnationtv.com के साथ.... 

 

18:07 (IST)

एक तरफ बीजेपी-आरएसएस की जनता को तोड़ने, नफरत फैलाने की विचारधारा है. तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की प्यार की विचारधारा है: राहुल गांधी

18:06 (IST)

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पार्टी की शुरुआत हुई थी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं रह सकती है, कांग्रेस को आगे बढ़ाना है और यह सबकी जिम्मेदारी है: राहुल गांधी 

18:05 (IST)

उत्तर प्रदेश का युवा, किसान, दलित, पिछड़ा, गरीब सब लोग उत्तर प्रदेश में प्रगति की सरकार चाहते हैं : राहुल गांधी

18:02 (IST)

यूपी में कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए : राहुल गांधी 

18:01 (IST)

जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना पड़ेगा: राहुल गांधी

17:58 (IST)

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा- चौकीदार चोर है, वायुसेना के लोग भी कहते हैं चौकीदार चोर है.

17:57 (IST)

यूपी में हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज वाले नेता नहीं चलेंगे, जो सड़कों पर लड़ेगा वही जीतेगा: राहुल गांधी

17:56 (IST)

यूपी में कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है जिम्मेदारी: राहुल गांधी

17:56 (IST)

यूपी में कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है जिम्मेदारी: राहुल गांधी

17:54 (IST)

हर मोर्चे पर केंद्र सरकार फेल हुआ है- राहुल गांधी

17:54 (IST)

मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया: राहुल गांधी 

17:54 (IST)

राहुल गांधी ने कहा- हर प्रदेश में फ्रंट फुट पर खेलेंगे.

17:53 (IST)

लखनऊ कांग्रेस मुख्याल में राहुल गांधी ने कहा- यहां आकर बहुत खुश हैं.

17:50 (IST)

पांच घंटे के लंबे रोड शो के बाद प्रियंका और राहुल गांधी का काफिला पहुंचा कांग्रेस मुख्यालय 

17:48 (IST)

लखनऊ-कांग्रेस दफ्तर पहुंचा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला

17:22 (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

16:34 (IST)

मेगा रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार पर ही पी चाय ...देखें तस्वीरें

16:20 (IST)

रोड शो में राहुल गांधी ने कहा- राष्ट्र के 'चौकीदार' ने उत्तर प्रदेश, अन्य राज्यों और वायुसेना के पैसे चुराए. चौकीदार चोर है. यूपी देश का दिल है. हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे.  सिंधिया जी, प्रियंका जी और मैं तब तक आराम नहीं करूंगा, जबतक यहां कांग्रेस की विचारधारा नहीं बनती.

16:07 (IST)

बस छोड़ कार पर सवार हुए प्रियंका गांधी, राहुल गांधी...रोड शो हजरतगंज पहुंचा.

15:40 (IST)

तारों की वजह से रुका प्रियंका गांधी का काफिला. बिजली के तारों से बचने के लिए बैठ गए. 

 

15:31 (IST)

यूपी में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, मुस्कुराइएं आप लखनऊ में हैं.

15:25 (IST)

ट्रांसपोर्ट नगर क्रॉस करते हुए प्रियंका गांधी का काफिला

15:24 (IST)

पूर्वी यूपी के कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, पश्चिमी यूपी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में अपना रोड शो करते हुए. कार्यकर्ता कांग्रेस के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. 

 

14:34 (IST)

रोड शो में राफेल की गूंज

14:20 (IST)

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनको उत्तर प्रदेश दौरे के लिए शुभकामनाएं दी.

14:15 (IST)
13:56 (IST)
13:53 (IST)
13:47 (IST)
13:44 (IST)

इस रूट से गुजरेगा प्रियंका गांधी का रोडशो : एयरपोर्ट, कानपुर रोड, अवध हॉस्‍पिटल चौराहा, चारबाग, हुसैनगंज, बर्लिगटल रोड, ओडीएन सिनेमा, लालबाग गर्ल्‍स कॉलेज, वीवीआईपी गेस्‍ट हाउस, लाल बहादुर शास्‍त्री, वक्‍फ बोर्ड, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय

13:44 (IST)

थोड़ी देर में अवध हॉस्‍पिटल चौराहा पहुंचेगा प्रियंका गांधी का काफिला

13:35 (IST)

हजरतगंज बड़ा चौराहा पर महात्‍मा गांधी और डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्‍यार्पण करेंगी प्रियंका गांधी. 

13:33 (IST)

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी हाथ हिलाकर रोड के दोनों तरफ उपस्‍थित लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. उपस्‍थित लोग भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं. 

13:31 (IST)

रोडशो में शामिल बस की छत पर सवार हैं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, राजबब्‍बर और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया. 

13:29 (IST)

लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोडशो शुरू हो गया है. प्रियंका गांधी के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी मौजूद हैं. रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्‍यालय तक होगा.  

13:20 (IST)
13:10 (IST)

12:58 (IST)

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी साथ में हैं , यहीं से होगा रोड शो.

 

12:54 (IST)
12:18 (IST)

अमेठी से आया गायकों का ग्रुप जमाएगा प्रियंका के रोड शो में रंग

12:06 (IST)

लखनऊ में प्रियंका का रथ तैयार, एसपीजी सुरक्षा जांच के लिए गया खुला हुआ रथ.

11:20 (IST)
11:20 (IST)

 प्रियंका गांधी के रोड शो पर सिद्धार्थ नाथ सिंह का कटाक्ष, ये रोड शो नहीं, चोर मचाये शोर है

11:14 (IST)

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री RPN सिंह भी एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पहुंचे,RPN सिंह ने दावा किया कि प्रियंका के रूप में नया खिलाड़ी कांग्रेस को मिला है जो मैदान में आते ही चौके और छक्के मारेगा,

11:04 (IST)

पीएम ने अपना वादा पूरा नहीं किया. मैं आंध्र प्रदेश के साथ खड़ा हूँ. नार्थ ईस्ट पर भी पीएम ने झूठ बोला , एक दो महीने में पता चल जाएगा कि लोग क्या चाहते हैं. चौकीदार चोर है. जनता का पैसा अनिल अंबानी को दिया.

11:00 (IST)

राहुल गांधी बोले-अगर पीएम ने कुछ वादा किया है उसे पूरा करना चाहिए या नहीं

10:36 (IST)

प्रियंका गांधी वाड्रा अपने लोदी स्टेट के घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई

10:20 (IST)

ये है रोड शो का रूटप्रियंका गांध और राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 10.40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. यहां से 11 बजकर 5 मिनट पर राहुल-प्रियंका का 12 KM. लंबा रोड शो शुरू होगा. दोपहर 3 बजे राहुल-प्रियंका का रोड शो प्रदेश कांग्रेस दफ्तर तक पहुंचेगा. यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ - शहीद पथ तिराहा - अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा - नाथा होटल तिराहा - हुसैनगंज चौराहा - बर्लिंगटन चौराहा - लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा - विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा.

09:07 (IST)

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, लखनऊ आ रहा हूँ, प्रियंका गांधी वाड्रा जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी साथ होंगे, दोपहर करीब 12 बजे, लखनऊ के हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक रोड-शो का आयोजन किया गया है, आप सभी से मिलने को उत्साहित हूं. 

09:03 (IST)

प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे को लेकर कांग्रेस ने अपने टि्वटर हैंडल @incindia से यह यह ट्वीट किया है: 

08:53 (IST)

लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को पोस्‍टरों से पाट दिया गया है. आज यहां पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया आ रहे हैं. उसके बाद प्रियंका गांधी की रोडशो शुरू होगी.

08:46 (IST)

'आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी देश की दूसरी इंदिरा गांधी' जैसे पोस्‍टरों से पूरा लखनऊ अटा पड़ा है. इन नारों के सहारे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता प्रियंका गांधी का स्‍वागत करने में जुटे हैं.