.

Live Updates: प्रियंका गांधी पहुंचीं विध्यवासिनी मंदिर, विजिटर बुक में लिखा-जय माता दी

कांग्रेस महासचिव की कमान संभालने के बाद से प्रियंका गांधी बेहद सक्रिय दिखाई दे रही हैं. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है.

News Nation Bureau
| Edited By :
19 Mar 2019, 03:47:05 PM (IST)

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तमाम पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. कांग्रेस महासचिव की कमान संभालने के बाद से प्रियंका गांधी बेहद सक्रिय दिखाई दे रही हैं. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. आज प्रियंका गांधी मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर और उसके बाद मजार पर जाएंगी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी. सोमवार को प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से अपनी बोट यात्रा शुरू की थी.

17:02 (IST)

प्रियंका गांधी विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. प्रियंका ने इस मंदिर की विजिटर बुक में 'जय माता दी' लिखा. मंदिर के बाहर लगे हर-हर मोदी के नारे. 

15:45 (IST)

प्रियंका ने कंतित मजार शरीफ पर जियारत की. उन्होंने यहां मत्था टेका और चादर चढ़ाई.

 

15:20 (IST)

प्रियंका ने कंतित मजार शरीफ पर जियारत की. उन्होंने यहां मत्था टेका और चादर चढ़ाई.

13:57 (IST)

प्रियंका गांधी गोपीगंज में किया रोड शो, लोगों से मिलाया हाथ

11:54 (IST)

योगी सरकार के 2 साल पूरे होने पर भदोही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि योगी सरकार की रिपोर्ट कार्ड, पदोन्नति, यह सब अच्छा लगता है, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं दिखता है, मैं लोगों से रोज मिल रही हूं, सभी लोग परेशान हैं.

11:50 (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भदोही में सीता समाहित स्थली पर की पूजा अर्चना.