.

लोकसभा चुनाव चौथा चरण : 5 बजे तक 58.2% वोटिंग, देखें कहां कितना हुआ मतदान

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण (Phase 4 Polling) में आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है.

News Nation Bureau
| Edited By :
29 Apr 2019, 06:26:33 PM (IST)

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण (Phase 4 Polling) में आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है. चौथे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, यूपी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा की डिंपल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया जैसे राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इस चरण में महाराष्ट्र (Maharashtra) की 17, राजस्थान (Rajasthan) और उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) की 13-13, पश्चिम बंगाल (West Bengal) की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा (Odisha) की छह-छह, बिहार (Bihar) की पांच और झारखंड (Jharkhand) की तीन सीटों पर वोटिंग होगी. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की अनंतनाग सीट पर भी वोटिंग होनी है. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है. बीजेपी (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से 2 पर कांग्रेस को जीत मिली थी, जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजद (BJD) को 6-6 सीटें मिली थीं. मतदान से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए Watch www.newsnationtv.com 

17:50 (IST)

देखिए कहां कितना हुआ मतदान

राज्य 10 बजे 3 बजे 5 बजे 2014 में वोटिंग%
बिहार 11.00%  44.29% 53.67% 57.34
कश्मीर 1.00%  8.42% 9.98% 28.84
मध्यप्रदेश 11.00%  54.58% 64.53% 64.88
महाराष्ट्र 6.00%  40.08% 49.64% 55.59
ओडिशा 8.00%  49.88% 63.57% 75.55
राजस्थान 12.00%  53.34% 62.27% 64.27
उत्तरप्रदेश 10.00%  44.13% 52.06% 58.38
बंगाल 17.00%  65.92% 76.14% 83.39
झारखंड 12.00%  56.37% 60.55% 57.45
17:42 (IST)
17:19 (IST)

महानायक अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में मतदान करने पहुंचे. उनके साथ पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक और बहू ऐश्वर्या भी थीं. इसके अलावा बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भी मुंबई में मतदान किया.

17:16 (IST)

राजस्थान में 5 बजे तक 62.06 प्रतिशत मतदान

बाड़मेर 67.92 प्रतिशत  जोधपुर में 62.59 प्रतिशत बारां झालावाड़ 66.61 प्रतिशत 
17:04 (IST)

मुंबई: बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान रवाना हुए.

16:00 (IST)

प्रचंड गर्मी में प्रचंड वोटिंग

राज्य 10 बजे 3 बजे 4 बजे
बिहार 11.00%  44.29%  
कश्मीर 1.00%  8.42%  
मध्यप्रदेश 11.00%  54.58%  
महाराष्ट्र 6.00%  40.08%  
ओडिशा 8.00%  49.88%  
राजस्थान 12.00%  53.34%  
उत्तरप्रदेश 10.00%  44.13%  
बंगाल 17.00%  65.92%  
झारखंड 12.00%  56.37%  
15:33 (IST)
राज्य 10 बजे 1 बजे 02 बजे 3 बजे अंतिम अपडेट 2014 में वोटिंग%
बिहार 11% 18% 38%  44.29%   57.34
कश्मीर 1% 6% 6.66%%  8.42%   28.84
मध्यप्रदेश 11% 31% 43%  54.58%   64.88
महाराष्ट्र 6% 20% 30%  40.08%   55.59
ओडिशा 8% 21% 36%  49.88%   75.55
राजस्थान 12% 32% 45%  53.34%   64.27
उत्तरप्रदेश 10% 25% 34%  44.13%   58.38
बंगाल 17% 36% 52%  65.92%   83.39
झारखंड 12% 32% 45%  56.37%   57.45

दोपहर बाद 3 बजे तक 48.92 प्रतिशत मतदान हुआ.

15:28 (IST)
राज्य 10 बजे 1 बजे 02 बजे 5 बजे अंतिम अपडेट 2014 में वोटिंग%
बिहार 11% 18% 38%     57.34
कश्मीर 1% 6% 6.66%%     28.84
मध्यप्रदेश 11% 31% 43%     64.88
महाराष्ट्र 6% 20% 30%     55.59
ओडिशा 8% 21% 36%     75.55
राजस्थान 12% 32% 45%     64.27
उत्तरप्रदेश 10% 25% 34%     58.38
बंगाल 17% 36% 52%     83.39
झारखंड 12% 32% 45%     57.45

ये वोटिंग प्रतिशत दोपहर 2 बजे तक की है.

13:51 (IST)

अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ईरानी ने मुंबई के वर्सोवा स्थित एक मतदान केंद्र पर अपने वोट डाले.

13:49 (IST)

अमिताभ बच्चन के बाद बॉलीवुड के एक और सुपर स्टार सलमान खान ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला.

14:01 (IST)

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटा अर्जुन के साथ मुंबई के एक के एक पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.   

Mumbai: Sachin Tendulkar, his wife Anjali Tendulkar, daughter Sara Tendulkar, and son Arjun Tendulkar after casting their vote at polling center number 203 in Bandra. Sara Tendulkar and Arjun Tendulkar are first time voters.

13:43 (IST)

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सैफ अली खान की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मुंबई के एक बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

13:41 (IST)

बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ मुंबई के जुहू स्थित एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

13:36 (IST)

दोपहर 12 बजे तक कुल 23.48 प्रतिशत मतदान हुआ

बिहार-18.26%जम्मू-कश्मीर-3.74%झारखंड-29.21%मध्य प्रदेश-26.62%महाराष्ट्र-16.47%ओडिशा-19.67%राजस्थान-29.19%उत्तर प्रदेश-21.18%पश्चिम बंगाल-35.10%

13:26 (IST)

मुंबई के मालाबार हिल स्थित वालसिंघम स्कूल में वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, यह चुनाव अब सुनामी चुनाव है. उत्तर दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, मोदी लहर देश से आगे निकल गई है पीएम मोदी आज देश के सबसे बड़े नेता हैं.

13:27 (IST)

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा है. बता दें कि बीजेपी नेता बंगाल में हिसा की शिकायत करने गए हैं.MA Naqvi, BJP: BJP delegation met EC officials today, we raised displeasure over remarks made by Congress President Rahul Gandhi against PM Modi & party president Amit Shah. His statements are baseless and derogatory and in violation of electoral laws.

13:10 (IST)

बीजेपी नेता हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ मुंबई के बूथ में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

12:27 (IST)

जोधपुर के राजा गज सिंह ने बूथ संख्या 127 पर अपना वोट डाला. बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के वैभव गहलोत जोधपुर एलएस निर्वाचन क्षेत्र के दो उम्मीदवार हैं. 

12:18 (IST)

शिनसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने लाइन लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उनके साथ पूनम महाजान भी मौजूद रहीं. 

12:16 (IST)

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मुंबई के मालाबार हिल में एक पालिंग बूथ पर जानकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, हम सभी प्रगति और विकास के वायरस से संक्रमित हो गए हैं. भले ही गठबंधन सरकार आती है. इसे प्रगति और विकास की दिशा में काम करना चाहिए.

12:12 (IST)

चौथे चरण के मतदान शुरू होने के कुछ घंटे पहले महाराष्ट्र के पालघर में शिवसेना नेता रवींद्र पाठक की कार से नकदी जब्त की गई, जिससे रवींद्र पाठक की मुश्किल बढ़ सकती है.

12:06 (IST)

अभिनेत्री विद्या बालन ने मुंबई के खार पश्चिम में स्थित एक स्कूल में अपने परिवार के साथ वोट डाला. वहीं, महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

11:48 (IST)

अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई के खार में एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने वोटिंग साइन दिखाई. 

11:38 (IST)

11 बजे तक 19.79 प्रतिशत वोटिंग हुई

बिहार-17.50%

जम्मू-कश्मीर-3.74%

मध्य प्रदेश-21.91%

महाराष्ट्र-11.48%

ओडिशा-16.76

राजस्थान-22.42%

उत्तर प्रदेश-20.27%

पश्चिम बंगाल-32.39%

झारखंड-29.21%

10:57 (IST)

अभिनेता अनुपन खेर ने मुंबई के जुहू स्थित एक बूथ पर जानकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

10:55 (IST)

अभिनेत्री भाग्यश्री और सोनाली बेंद्रे ने मुंबई के विले पार्ले स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. बता दें कि उन्होंने चौथे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.  

10:51 (IST)

कांग्रेस नेता हरिश रावत ने कहा, इस बार चौथे फेज में काफी अच्छी परफॉरमेंस रहेगी. हम बीजेपी को बेदखल कर देंगे. अनुमान है कि हम 35-40 सीट पर जीत हासिल करेंगे. हिंसा की निंदा होनी चाहिए, लेकिन इसके लिए बीजेपी और ममता दोनों दोषी हैं. गलत भाषा की शुरुआत पीएम मोदी ने शुरू की जैसे नेहरू जी को बोला गया राहुल ने तो गले लगाया था पीएम मोदी को. कांग्रेस स्वभाव में शाकाहारी है और बीजेपी मांसाहारी है स्वभाव से जन्मजात.

10:44 (IST)

एचडीएफ के चेयरमैन दीपक पारिख (Deepak Parekh) ने मुंबई के एक बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने स्टेबल गवर्नमेंट और मुंबई के विकास पर वोट किया.

10:32 (IST)

आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ मुंबई के एक बूछ पर जाकर वोट डाला. इस दौरान उन्होंने लाइन लाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

10:11 (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने जूहू के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला. 

10:10 (IST)

पोलिंग बूथ 31 पर वोट डालने के बाद NCP चीफ शरद पवार. 

10:07 (IST)

TMC कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय बलों की अनुपस्थिति के बावजूद मतदान पर जोर देने के बाद BJP और CPI (M) कार्यकर्ताओं के बीच असहमति के बाद, आसनसोल में मतदान केंद्र संख्या 125-129 के बाहर TMC कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प.

09:41 (IST)

आसनसोल में पोलिंग बूथ नंबर 199 पर टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई जिसके बाद बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो की कार परटीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़-फोड़ की. टीएमसी के एक पोलिंग एजेंट ने कहा, 'कोई भी भाजपा पोलिंग एजेंट बूथ पर मौजूद नहीं था।' आसनसोल से बीजेपी सांसद के उम्मीदवार, बाबुल सुप्रियो की कार को भी मतदान केंद्र के बाहर खड़ा किया गया.

09:26 (IST)

आसनसोल से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं खुद केंद्रीय बलों को उस मतदान केंद्र पर ले जाऊंगा. यह बहुत अच्छा है कि पश्चिम बंगाल में लोग जागरूक हैं और वे केंद्रीय बल चाहते हैं ताकि वे अपना वोट डाल सकें। यही कारण है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं.

09:32 (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में सोमवार की सुबह 9 बजे तक 6.46 प्रतिशत वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 12.45 प्रतिशत, तो वहीं झारखंड में 10.94, बिहार में 10.22, मध्य प्रदेश में 8.74 और उत्तर प्रदेश में 7.4 प्रतिशत वोटिंग हुई

09:14 (IST)

बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार, कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद. 

08:59 (IST)

जम्मू और कश्मीर के मतदान केंद्र संख्या 111 से काजीगुंड में जारी है मतदान.

08:52 (IST)

बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार, कन्हैया कुमार शहर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे, कहते हैं, 'बेगूसराय को बदनाम करने वाले तत्वों को मुंह की खानी पड़ेगी' कन्हैया बेगूसराय में भाजपा नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

08:46 (IST)

मुंबई उत्तर से कांग्रेस सांसद, उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा में पोलिंग बूथ नंबर 190 पर अपना वोट डाला. 

08:36 (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिकारपुर, छिंदवाड़ा में मतदान केंद्र संख्या 17 पर अपना वोट डाला.

08:35 (IST)

पश्चिम बंगाल में आसनसोल में जेमुआ के मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की अनुपस्थिति के कारण बूथ संख्या 222 और 226 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. मतदान केंद्र पर मतदान स्थगित कर दिया गया है क्योंकि मतदाता विरोध कर रहे हैं.

08:25 (IST)

बिहार, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और झारखंड में सुबह 8 बजे तक नहीं शुरू हुई वोटिंग अन्य राज्यों में उत्तर प्रदेश में 10.50% और महाराष्ट्र में 0.19% वोटिंग हुई

08:16 (IST)

सांसद परेश रावल और उनकी पत्नी स्वरूप संपत ने विले पार्ले के जमना बाई स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 250-256 पर अपना वोट डाला।

08:04 (IST)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पेडर रोड के पोलिंग बूथ नंबर 40 & 41 पर अपना वोट डाला.

08:02 (IST)

गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन ने अपना वोट डाला. 

07:47 (IST)

कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र में कोटा उत्तर की भाग संख्या 139 की मशीन हुई खराब बाहर लगी मतदाताओं की भीड़. स्टेशन ईलाके के एक निजी स्कूल का है मतदान केंद्र.

07:46 (IST)

कई पोलिंग बूथों पर evm खराब, अभी तक मतदान शुरु नहीं हो सका है. काकादेव के कानपुर पब्लिक स्कूल में बूथ नंबर 23 में evm खराब. आर्य नगर के आदर्श मतदान केंद पर 30 मिनट से ईवीएम खराब, नही पड़ रहे वोट.

07:42 (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने बांद्रा में पोलिंग बूथ नंबर 283 पर अपना वोट डाला.

07:41 (IST)

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी उम्मीदवार पूनम महाजन ने वर्ली के बूथ नंबर 48 पर अपना वोट डाला.

07:35 (IST)

राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावाड़ के पोलिंग बूथ नंबर 33 पर अपना वोट डाला. 

07:24 (IST)

मुंबई: अनिल अंबानी ने कफ परेड में जीडी सोमानी स्कूल में वोटिंग सेंटर नंबर 216 पर अपना वोट डाला.

07:23 (IST)

बिहार में लखीसराय जिले के बरहिया में पोलिंग बूथ नंबर 33 पर केंद्रीय मंत्री और नवादा से सांसद गिरिराज सिंह ने अपना वोट डाला.

06:58 (IST)

राजस्थान के जोधपुर संसदीय क्षेत्र के वर्धमान जैन उच्च प्राथमिक विद्यालय, महामंदिर में मतदान केंद्र संख्या 107 पर तैयारी चल रही है. Lok Sabha Elections 2019 के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू होगा. 

06:57 (IST)

झारखंड में पलामू के लोइंगा गांव में मतदान केंद्र संख्या 247 पर मॉक पोलिंग चल रही है. Lok Sabha Elections 2019 के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू होगा.

06:56 (IST)

झांसी के सरस्वती पाठशाला औद्योगिक इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र संख्या 274, 275, 276, 277, 278, 279 और 280 पर तैयारी चल रही है. Lok Sabha Elections 2019 के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू होगा. 

06:55 (IST)

पश्चिम बंगाल में बोलपुर के श्रीनंद उच्च विद्यालय में मतदान केंद्र संख्या 184 और 185 Lok Sabha Elections2019 के चौथे चरण का मतदान की तैयारी पूरी.

06:53 (IST)

बिहार के मुंगेर संसदीय क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र संख्या 33, 34 और 35 पर चौथे चरण के लिए मतदान मॉक पोलिंग हो रही है.

06:52 (IST)

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के शिकारपुर में मतदान केंद्र संख्या 17 से चौथे चरण के लिए मतदान तैयारी की तस्वीरें.

06:50 (IST)

दक्षिण मुंबई निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ नंबर 40 और 41 से  मतदान के लिए तैयारी पूरी.